छत्तीसगढ़

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट दिलाने के नाम पर 20लाख की ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

पिथौरा. सरायपाली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी विराट रामकर (35) पिता हरीलाल रामकर को पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को रिमांड पर जेल भेजा है.

आरोपी विराट रामकर (35) पिता हरीलाल रामकर परसागुड़ा थाना भनपुरी जिला बस्तर का रहने वाला है. शिकायतकर्ता ग्राम कंवरपाली थाना सिंघोडा निवासी डोलचंद पटेल पिता सीताराम पटेल निवासी ने मामले की शिकायत थाने में की थी. उन्होंने बताया, पूरी कहानी होटल उड़केस्टल में रची गई. सरायपाली विधानसभा से कांग्रेस से विधायक की टिकट दिलाने के नाम पर आरोपी ने दो खेप में 20 लाख रुपए की ठगी की है. विधानसभा में टिकट दिलाने के नाम पर पहली बार में 5 लाख रुपए पिथौरा के गाठी ढाबा में और दूसरी बार 15 लाख रुपए होटल उडकेस्टल रायपुर में लिया गया. यश देवांगन के संपर्क में आने के बाद डोलचंद ने विराट रामकर को रकम दिया था. पिथौरा पुलिस ने विराट के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर उसे रिमांड पर जेल भेज दिया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button