छत्तीसगढ़

प्रतिबंधित संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद के नक्सली देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार

बलरामपुर. बलरामपुर पुलिस और सायबर सेल की टीम ने आरोपी बालाजी उर्फ सत्यनारायण यादव को कुसमी से गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 02 नग 315 बोर देशी कट्टा, 04 राउंड, नक्सली लेटर पैड, नक्सली पर्चा, दैनिक डायरी सहित अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद किया है.

बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह सामरी थाना क्षेत्र का मामला है, जहां चार जुलाई और 13 जुलाई को दो घटनाएं हुई थी. टाटीझरिया माइंस में कुछ लोग आए थे और वहां पर्चे फेंककर धमकी दी गई थी. कुछ गाड़ियों को भी आग के हवाले किया गया था. इस पर थाना सामरी थाने में अपराध दर्ज किया गया था. वर्तमान में इसमें बहुत सारे बिंदु आए, इस मामले में आरोपी सत्यनारायण यादव उर्फ बालाजी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल कट्टा, पर्चे सहित अन्य चीजें जब्त की गई है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले भी आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहा है. ग्राम टाटीझरिया माइंस में सुरक्षा गार्डों को मारपीट कर मोबाइल लूटने और क्रेशर मशीन में आगजनी करने के साथ ही टाटीझरिया माइंस में धमकी भरा पर्चा देने और मोबाइल पर धमकी देने की घटना में शामिल था.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button