छत्तीसगढ़
भेंडी गांव में 3 साल का मासूम नाले में बहा, नहीं मिला कोई सुराग, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

बालोद. जिले के भेंडी गांव में 3 साल का मासूम नाले में बह गया, में आंगनबाड़ी गया बालक गांव के नाले में बह गया. 8 घंटे से मासूम बच्चे को ढूंढने टीम लगी हुई है. फिर भी मासूम का कोई सुराग नहीं मिला है.
जानकारी के मुताबिक, 3 वर्षीय नैतिक सिन्हा पिता वासुदेव सिन्हा आंगनबाड़ी गया था. इस दौरान वह नाले में बह गया. घटना की सूचना मिलते ही डौंडीलोहारा टीआई लक्ष्मी जयसवाल और पुलिस के जवान गांव पहुंचे हैं. मासूम बालक को ढूंढने का लगातार प्रयास किया जा रहा है. 8 घंटे बाद भी अब तक मासूम बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. परिजनों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की लापरवाही से मासूम बच्चे के नाले में बहने का आरोप लगाया है.



