छत्तीसगढ़

अश्लील वीडियो को लेकर बहस, जेल प्रहरी की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

जगलदपुर. वीडियो को डिलीट करने को लेकर आरोपियों ने जेल प्रहरी इनोस बक्श के साथ जमकर मारपीट की. अधमरी हालत में इनोस बक्श को सड़क किनारे छोड़ आरोपी मौके से फरार हो गए थे. इसके बार आरोपी मुंबई, तिरुपति और कोंटा चले गए. पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोंटा से गिरफ्तार किया है.

बता दें कि 15 जुलाई की सुबह नगरनार थाना क्षेत्र के मारकेल गांव में केंद्रीय जेल जगदलपुर के जेल प्रहरी इनोस बक्श की डेडबॉडी संदिग्ध हालत में मिली थी. पहले पुलिस इसे दुर्घटना मान रही थी, लेकिन बाद में यह मामला हत्या का निकला. पुलिस ने इस मामले में सुरेश बघेल, साधुराम नाग और कामेश्वर बघेल को गिरफ्तार किया है.

बताया जा रहा है कि हत्या की रात तीनों आरोपी और जेल प्रहरी इनोस बक्श ने शराब पी. इस दौरान आरोपियों और जेल प्रहरी के बीच एक अश्लील वीडियो को लेकर बहस हो गई. वीडियो को डिलीट करने को लेकर आरोपियों ने जेल प्रहरी इनोस बक्श के साथ जमकर मारपीट की.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button