छत्तीसगढ़

सर्पदंश से बस्तर में 10 लोगों की हो चुकी मौत, 443 की बची जान, सांप काटने पर मरीज को तुरंत पहुंचाएं अस्पताल

जगदलपुर. साल 2024 के बीते 6 महीनों में पूरे बस्तर संभाग में 10 लोगों की सर्पदंश से मौत हुई है. वहीं 443 लोगों का समय पर इलाज होने से उनकी जान बच गई.

बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में 453 सर्पदंश के मामले सामने आए हैं. इनमें 443 का इलाज समय पर हुआ, जिससे उनकी जान बची, लेकिन 10 लोगों ने अपनी जान गवाई है. बस्तर, दंतेवाड़ा और बिजापुर में 3-3 मरीजों की मौत हुई है. वहीं नारायणपुर में 1 मरीज की मृत्यु हुई है. सर्पदंश के मामले सबसे अधिक बस्तर जिले में 118 मरीज व बीजापुर जिले में 149 मरीज देखने को मिला है मेडिसीन विभाग के डॉ. जॉन मसीह ने बताया कि बारिश के दिनों में सर्पदंश के मरीज अस्पतालों में भर्ती होते हैं. यदि सर्पदंश से पीड़ित मरीज समय पर अस्पताल पहुंच जाते हैं तो मरीजों को एंटी स्नेक वेमन इंजेक्शन देने के बाद वे ठीक हो जाते हैं. बारिश के समय लोग खेतों में काम करते हैं और बाहर बरामदे में आकर सोने की आदत रहती है, जिसके बाद सांप उन्हें आकर कांट लेता है. ग्रामीणों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button