छत्तीसगढ़

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय से अब कुलसचिव कार्य मुक्त

खैरागढ़। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में अब कुलसचिव पद पर खैरागढ़ अपर कलेक्टर प्रेम कुमार पटेल को प्रभार दिया गया है. इसी तरह राज्य शासन ने पहले कुलपति ममता चंद्राकर को हटाकर दुर्ग संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर को संगीत विश्वविद्यालय के कुलपति का प्रभार सौंपा था. 

संभागायुक्त राठौर के कुलपति का प्रभार लेने के बाद से ही संगीत विश्वविद्यालय में सुधारात्मक कार्य शुरू हो गए है. कुलसचिव नियुक्त की गईं प्रोफेसर नीता गहरवार ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया. जिसके बाद नए कुलसचिव की नियुक्ति होने तक अपर कलेक्टर प्रेम कुमार पटेल को प्रभारी कुलसचिव नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए हैं. इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में पिछले पांच साल से जारी अघोषित अव्यवस्था के बाद प्रदेश में सत्ता सरकार बदलते ही सुधारात्मक गुंजाइश शुरू हो गई है. कुलपति हटाए जाने के बाद कई नई नियुक्तियों की तैयारियां जारी है. संगीत विवि में पदस्थ अधिकारियों के रवैये को देखते सरकार संगीत विवि में नए कुलसचिव के रूप में किसी प्रशासनिक अधिकारी को नियुक्त करने की तैयारी है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button