नायब तहसीलदार की ऑफिस में पिटाई का Video आया सामने, 420 कहे जाने को लेकर हुआ विवाद

CG News:झलप के नायब तहसीलदार के साथ 420 कहे जाने को लेकर विवाद हुआ और आरोपी ने तहसीलदार की पिटाई कर दी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी कुलप्रीत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 121(1), 132, 115(2), 296, 351 (2), 221 के तहत मामला दर्ज कर रिमांड में लिया.
इस मामले में वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में आरोपी व्यक्ति नायब तहसीलदार के साथ कॉलर पकड़कर गाली-गलौच करते हुए दिखाई दे रहे है. ये वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि नायब तहसीलदार युवराज साहू का दावा है कि आरोपी जिसने उनके साथ मारपीट की है उसका कोई भी केस उनके कोर्ट में लंबित नहीं है उनसे ये पूछे जाने पर कि यदि केस पेंडिंग नहीं है तो फिर विवाद किस बात का था ? तो उन्होंने बताया कि आरोपी उनके पास आया और कहने लगा कि नायब तहसीलदार ने उसे 420 क्यों कहा ? जिसके जवाब में उन्होंने ये कहा कि उन्होंने 420 नहीं कहा. नायब तहसीलदार का दावा है कि उनके कोर्ट में सीसीटीवी कैमरा लगा है, जिसमें वायस रिकार्डिंग भी मौजूद है और आरोपी ने उनकी डाइस पर जो पिटाई की उसके प्रमाण भी मौजूद है. घटना के बाद रायपुर संभाग के सभी जिलों के पटवारी, आरआई, नायब तहसीलदार और तहसीलदार पटेवा थाना पहुंचे हैं.



