छत्तीसगढ़

पीएम रिपोर्ट में खुलासे के बाद बीएसएफ जवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज, लिव इन पार्टनर की मौत

दुर्ग। पीएम रिपोर्ट में खुलासे के बाद सुपेला में दो सप्ताह पहले महिला की मौत मामले में लिव इन पार्टनर बीएसएफ जवान संतोष सिंह के खिलाफ सुपेला थाने में अपराध दर्ज कर लिया है.

बता दें कि पिंकी सिंह उर्फ ऐपी निगुबा का शव दो सप्ताह पहले घर के बाल्कनी की रेलिंग पर लटकती मिली थी. महिला बीएसएफ जवान के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी. पोस्टमार्टम में महिला के शरीर पर मारपीट के निशान मिले थे, जिसके बाद सुपेला पुलिस ने मामले में धारा 306 के तहत अपराध दर्ज किया है. बीएसएफ जवान संतोष सिंह सेक्टर हेडक्वार्टर भिलाई सेक्टर-6 में पदस्थ है. हाल ही वह लिव इन पार्टनर को अपनी पत्नी बताते हुए प्रियदर्शनी परिसर वाले निवास से लक्ष्मीनगर, सुपेला में किराए पर रहने आया था, जबकि बीएसएफ जवान की पहली पत्नी अपने पांच बच्चों के साथ कोलकाता में रहती है. पिंकी सिंह भी अपने पति से तलाक लेने के बाद संतोष सिंह के साथ रह रही थी. 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button