छत्तीसगढ़

20 हजार रिश्वत लेने के मामले में महिला थाना प्रभारी वेदवती दरियो को एसएसपी ने निलंबित कर दिया

रायपुर। दहेज प्रताड़ना के मामले में अपराध दर्ज करने के नाम पर रिश्वत लेने के मामले में महिला थाना प्रभारी वेदवती दरियो को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है. गौरतलब है कि बीते रोज महिला थाना प्रभारी वेदवती दरियो को रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया था.एसीबी टीम ने आज महिला थाना प्रभारी को कोर्ट में पेश किया, जहां से 19 जुलाई तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.

बता दें कि बीते रोज दहेज प्रताड़ना के मामले में अपराध दर्ज करने के नाम पर रिश्वत लेते रायपुर महिला थाने की TI वेदवती दरियो को ACB ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार किया था. महिला थाना प्रभारी ने प्रार्थिया प्रीति बंजारे से पति के खिलाफ FIR दर्ज करने के नाम पर 50 हजार की मांग की थी. इसके बाद महिला के साथ 35 हजार में सौदा हुआ.
वहीं शुक्रवार को सुबह महिला थाना टीआई Vedvati Dariyo ने पैसे कम होने की वजह से प्रार्थिया को वापस भेजते हुए शाम को पूरे पैसे लेके आने को कहा. इसी दौरान एसीबी की टीम ने टीआई दरियो को रंगे हाथों नगदी के साथ गिरफ्तार किया था.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button