छत्तीसगढ़

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने गुजरात के दौरे पर, CM भूपेंद्र पटेल से की मुलाकात, दिया छत्तीसगढ़ आने का न्योता

रायपुर. छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा गुजरात प्रवास के दौरान गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से मुलाकात की. डिप्टी सीएम ने उन्हें छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया. मुलाकात के दौरान उन्होंने पीएम मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश में चलाए जा रहे योजनाओ की जानकारी दी. उन्होंने सीएम भूपेन्द्र को विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण के लिए बनाई जा रही महतारी सदन योजना की विस्तार से जानकारी दी.

गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने इस योजना की काफी सराहना करते हुए इसे एक आदर्श पहल बताया. उन्होंने तुरंत अपने अधिकारियों को इस योजना का अध्ययन करने और इसे गुजरात में भी लागू करने की संभावनाओं पर विचार करने के निर्देश दिए. इसके बाद डिप्टी सीएम शर्मा ने पूर्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हुई मुलाकात में सीएम डैशबोर्ड के सबंध में हुई चर्चा और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार गुजरात राज्य के सीएम डैशबोर्ड का अवलोकन किया. स्वर्णिम संकुल 2, जनसंपर्क इकाई, मुख्यमंत्री सचिवालय में उन्होंने टेक्नोलॉजी के प्रयोग से विभिन्न आवेदनों के निगरानी और निराकरण प्रयोगों का अध्ययन किया. स्वर्णिम संकुल 2 में उपमुख्यमंत्री ने टेक्नोलॉजी आधारित निगरानी प्रणाली का निरीक्षण किया और इस प्रणाली की कार्यप्रणाली को समझा. इस अवसर पर चिप्स (छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसाइटी) के सीईओ रितेश अग्रवाल और चिप्स की टेक्निकल टीम भी उपस्थित थी. गुजरात की टीम ने उपमुख्यमंत्री को टेक्नोलॉजी आधारित निगरानी की कार्यप्रणाली और इसके प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी.उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने टेक्नोलॉजी के प्रयोग से आवेदनों के त्वरित और प्रभावी निराकरण की सराहना की. उन्होंने कहा, “टेक्नोलॉजी का सही उपयोग प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. यह प्रणाली नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान में सहायक साबित होगी.” गुजरात के टेक्नोलॉजी टीम ने बताया कि इस प्रणाली के माध्यम से आवेदनों की निगरानी और निराकरण की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाया गया है. यह प्रणाली नागरिकों को अपनी शिकायतों और आवेदनों की स्थिति का ऑनलाइन ट्रैकिंग करने की सुविधा भी प्रदान करती है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button