छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री कुनकुरी सदन मुआयना करने पहुंचे , कहा- मरीजों के रुकने और खाने की है व्यवस्था

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शांति नगर स्थित कुनकुरी सदन पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया.यहां रायपुर आने वाले मरीजों के लिए रुकने और खाने की सुविधा है. सीएम ने सदन की व्यवस्थाओं को लेकर संतोष जताते हुए कहा कि रायपुर में इलाज कराने के लिए आने वाले लोगों के पास रुकने और खाने की समस्या से निजात मिलेगा।

अधिकारी ने कहा कि जो लोग लंबे समय से गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीज आ रहे हैं. उनके इलाज के लिए किसी को एक महीना रखना पड़ता है, किसी को 2 महीना रखना पड़ता है. इस तरह से उनका समुचित इलाज करने का प्रयास करते हैं. कुछ लोगों को छोड़कर अधिकतर लोग इलाज का लाभ लेकर अपने घरों को गए. उन्होंने कहा कि जब कोई मरीज गांव से आता है, तो वह अस्पताल का चकाचौंध को देखकर घबरा जाता है. इधर-उधर अनेक तरह की परेशानी से जूझता है. हमारे कार्यकर्ता उनका सहयोग करते हैं. उनके इलाज के दौरान भी निगरानी रखे रहते हैं. किसी तरह की कठिनाई न हो, ब्लड की समस्या आ जाती है, तो हमारे कार्यकर्ता उनके लिए खून की व्यवस्था करते हैं. इस काम में पांचजन्य संस्था की भी भागीदारी है. कौशिक ने कहा कि गरीब को किसी न किसी तरह की परेशान लगी रहती है. उनके कठिनाइयों को बांट सके, यह बहुत बड़ी बात होगी. ऐसा सोचकर हमने नया काम शुरू किया है. आगे भी हम यहां काम करते रहेंगे.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button