जरा हट के

‘कुछ तो शर्म कर…’, अजीब तरीके से प्रेग्नेंट महिला ने किया डांस, तो लोग करने लगे गंदे कमेंट्स!

गर्भावस्था में ज्यादातर डॉक्टर महिलाओं को आराम करने की सलाह देते हैं, ताकि प्रेग्नेंसी के दौरान कोई परेशानी न हो. यूं तो ज्यादातर महिलाएं डॉक्टरों की सलाह को मानती हैं, लेकिन कुछ महिलाएं उन्हें इग्नोर कर देती हैं. ऐसे में कई बार महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ जाता है. सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जो प्रेग्नेंट है. लेकिन वीडियो देखने के बाद आपको उस महिला पर गुस्सा ही आएगा. दरअसल, वो महिला रील्स बनाने के चक्कर में भोजपुरी फिल्मों के नए-नवेले स्टार और मशहूर सिंगर अरविंद अकेला कल्लू के एक गाने ‘बंदूक’ पर जमकर नाचती हुई नजर आ रही है. इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू के अलावा शिल्पी राज ने भी आवाज दी है. बस लोग, वीडियो देखने के बाद इसी से नाराज हैं और भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं.

वीडियो में नजर आ रही इस महिला का नाम सौम्या पांडेय (@saumyapandey.03) है. गाने का बोल हैं, ‘साउथ के हीरो वाला लुक लागेला… इयार हमार डाड़ में बंदूक राखेला.’ अब तक इस वीडियो को 3 करोड़ 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इतना ही नहीं, इस वीडियो 5 लाख 56 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, वहीं इसी के आसपास लोगों ने वीडियो को शेयर भी किया है. साथ ही अब तक 41 हजार से ज्यादा कमेंट्स इस वीडियो पर आ चुके हैं. ज्यादातर लोगों ने महिला के ऊपर अभद्र कमेंट्स ही किए हैं. कुछ लोग महिला के होने वाले बच्चे के बारे में भी भविष्यवाणी कर दिए हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button