छत्तीसगढ़

शराब दुकान के सेल्समैन नियमों को दिखा रहे ठेंगा!, अब अधिकारी कह रहे जांच की बात

“सैयां भये कोतवाल, तो फिर काहे का डर” ये कहावत आपने कई बार सुनी होगी, जो कि मुंगेली के एक प्रकरण में सटीक बैठता नजर आ रहा है. दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें शराब दुकान का सेल्समैन आबकारी नीति को धत्ता बताते हुए एक व्यक्ति को निर्धारित संख्या से कहीं ज्यादा शराब की बोतल देते नजर आ रहा है

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है शराब दुकान के सेल्समैन किस तरह से नियम-कानून को तोड़कर किराना सामान की तरह शराब दे रहा है. यह वीडियो मुंगेली के जरहागांव स्थित देशी शराब दुकान का बताया जा रहा है. हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि लल्लूराम डॉट कॉम नहीं करता है. आबकारी सहायक आयुक्त प्रकाश पाल ने मामले को संज्ञान लिया है, उन्होंने जांच उपरांत कार्रवाई की बात कही है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button