अन्य राज्यराष्ट्रीय

‘हर राज्य में बढ़ेंगी 50% सीटें’, परिसीमन बिल को नायडू का समर्थन, बोले- PM मोदी का फैसला ऐतिहासिक

केन्द्र सरकार की ओर से बुलाए गए संसद सत्र में परिसीमन विधेयक लाने को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच आर-पार की स्थिति बनी हुई है. इस बीच, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस विधेयक का समर्थन करने का ऐलान किया है. शुक्रवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि परिसीमन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फैसला ऐतिहासिक है और वे इसका समर्थन करते हैं.

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक करीब तीन दशक से लंबित है. लेकिन नए परिसीमन विधेयक के आने के बाद अब हर राज्य में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा की सीटों में भी 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो जाएगी.

नायडू का परिसीमन बिल को समर्थन

सीएम नायडू ने आगे कहा कि दक्षिण भारत ने शुरुआत से ही परिवार नियोजन पर काम किया था. उन्होंने कहा, “मैंने पहले ही कहा था कि अगर हम गरीबी हटाएंगे, तो जनसंख्या पर नियंत्रण पा सकेंगे.” ऐसे में एनडीए सरकार की ओर से सीटों में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी के फैसले से वे खुश हैं.

नायडू ने आगे कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में जब परिसीमन हुआ था, तब उन्होंने कहा था कि दक्षिण भारत के साथ कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि 1971 में देश की आबादी 54 करोड़ थी और लोकसभा में 542 सीटें थीं. 2001 में आबादी बढ़ी, लेकिन सीटों की संख्या में केवल एक सीट का इजाफा हुआ. आज भारत की आबादी 147 करोड़ है.

50% बढ़ जाएंगी सीटें

नायडू ने आबादी और लोकसभा में प्रतिनिधित्व का आंकड़ा देते हुए कहा कि 1971 में 10 लाख आबादी पर एक सांसद था. 2001 में 19 लाख आबादी पर एक सांसद था. आज 27 लाख आबादी पर एक सांसद है.

नायडू ने आगे कहा कि वे विपक्षी पार्टियों से पूछना चाहते हैं कि पिछले 30 साल से सभी दल एक राय बनाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देने के लिए यह सही समय है.

डीएमके ने बुलाई बैठक

दूसरी ओर तमिलनाडु की मुख्य विपक्ष पार्टी डीएमकी ने कल यानी शनिवार सुबह बैठक बुलाई है. हालांकि, सूत्रों का कहना है कि डीएमके की तरफ से समर्थन के लिए के सामने दो शर्तें रखी गई हैं. इसके साथ ही, डीएमके ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए दक्षिण विरोधी पार्टी करार दिया है.

वहीं, एनसीपी (शरद पवार) पार्टी ने भी परिसीमन बिल पर अपना समर्थन करने का ऐलान किया है. इस बीच, बीच इंडिया गठबंधन की संसद सत्र में लाए जा रहे परिसीमन बिल को लेकर रणनीति पर शनिवार को विशेष बैठक बुलाई गई है, जिसमें एनसीपी (एसपी) हिस्सा नहीं लेगी. साथ ही, शिव सेना (उद्धव) गुट ने कहा कि वे बिल देखने के बाद इस पर कोई फैसला लेंगे. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button