राष्ट्रीयअन्य राज्य

कार्तिगई दीपक विवाद: मंदिर ट्रस्टी निलंबित, SC आदेश के बाद CRPF संभालेगी सुरक्षा, कल जलेगा दीप

तमिलनाडु के मदुरै में तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने के विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. अदालत ने 28 नवंबर को पहाड़ी की चोटी पर स्थित विवादित दीप स्तंभ (दीपथून) पर दीपक जलाने का आदेश दिया है. 24 नवंबर को अदालत के आदेश का पालन नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कई अहम निर्देश जारी किए हैं.

इसके साथ ही, मंदिर के ट्रस्टी बोर्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. कार्तिगई दीपम त्योहार पर हुए विवाद के बाद मंदिर का प्रशासन दो सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को सौंपा गया है. मामले को बढ़ते हुए देख, मंदिर और सिकंदर दरगाह की सुरक्षा का जिम्मा CRPF को दिया गया. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में दरगाह से कम से कम 50 मीटर की दूरी पर श्रद्धालुओं को दीप जलाने की अनुमति दी है. 

तमिलनाडु प्रशासन को अवमानना का नोटिस

तमिलनाडु के मुख्य सचिव, डीजीपी समेत 13 लोगों को अवमानना का नोटिस भी जारी किया गया है. नोटिस के अनुसार संबंधित अधिकारियों को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिए गए हैं. इस मामले की अगली सुनवाई 15 दिसंबर को होगी.

दीपथून पर नहीं जला था दीप

बता दें कि 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन कार्तिगई दीपम त्योहार के उपलक्ष्य में मदुरै में तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित विवादित दीप स्तंभ (दीपथून) पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद दीपक न जलाए जाने के बाद तमिलनाडु में सियासी पारा बहुत हाई हो चुका है. दीप को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार स्थान पर न जलाए जाने के कारण हिन्दू संगठनों, और खासकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की विजय सरकार पर जमकर हमला बोला है. 

याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार दीप को दीपथून पर न जलाए जाने के बाद विजय सरकार, मंदिर ट्रस्ट और मदुरै प्रशासन के खिलाफ कोर्ट की अवमानना के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी. जिसके बाद, 27 नवंबर को SC की दो जजों की बेंच ने फिरसे दीपथून पर दीप जलाने के निर्देश दिया है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button