अंतर्राष्ट्रीय

जेलेंस्की का दावा- यूक्रेन पर बड़ा हमला करने की तैयारी में रूस; उधर ट्रंप ने पुतिन से कहा- सैन्य आक्रामकता रोकें

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच गुरुवार को दो अहम बयान आए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस की ओर से नए बड़े हमले की चेतावनी दी। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूरोप में सैन्य आक्रामकता खत्म करने को कहा है।

जेलेंस्की की चेतावनी

जेलेंस्की ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन के पास जानकारी है कि रूस आने वाले दिनों में देश पर नया बड़ा हमला करने की योजना बना रहा है।

अपने रात्रि संबोधन में उन्होंने लोगों से मिसाइल खतरे के अलार्म पर ध्यान देने की अपील की और रूस को चेताया कि यूक्रेन जो कुछ नष्ट हुआ है उसे दोबारा बनाएगा और हर हमले का जवाब देगा।

इस हफ्ते यह राष्ट्रपति की ओर से जारी दूसरी ऐसी चेतावनी है। एबीसी न्यूज के अनुसार जेलेंस्की ने ऊर्जा ढांचे पर और रूसी हमलों की आशंका भी जताई है।

ट्रंप का बयान

इअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अपना रुख बदलते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूरोप से सेना हटाने के लिए कहा है।

यूरोप से ट्रंप का आशय यूक्रेन के उन हिस्सों से है जो लगभग पांच वर्ष की लड़ाई में रूस ने जीते हैं। शांति समझौते के लिए ट्रंप ने इन हिस्सों से रूसी सेना की वापसी को जरूरी बताया है। कहा कि रूसी सेना के पूर्व स्थिति में लौटते ही शांति समझौता हो जाएगा और युद्ध खत्म हो जाएगा।

बताया कि चीन में राष्ट्रपति पुतिन के साथ हुई वार्ता में भी उन्होंने यह सलाह दी थी। ट्रंप ने यह बात ट्रूथ सोशल पर अपने पोस्ट में कही है।

जबकि फ्लोरिडा में नाटो प्रमुख मार्क रूट के साथ प्रेस कान्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा कि रूस ऐसा कोई कदम न उठाए जिससे कि युद्ध का दायरा बढ़ जाए।

रूट ने आशंका जताई कि युद्ध में हो रहे भारी नुकसान से बौखलाया रूस यूक्रेन के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई कर सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button