व्यापार

Stock market outlook today: बाजार में आज लौटेगी रौनक? GIFT Nifty दे रहा तेजी के संकेत; इन शेयरों पर रखें नजर

 नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को अच्छी शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी में चार महीने से ज्यादा समय की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि, अब GIFT Nifty में मजबूती से बाजार में रिकवरी की उम्मीद बढ़ी है। दूसरी तरफ अमेरिकी टेक शेयरों में बिकवाली और एशियाई बाजारों में गिरावट निवेशकों की चिंता बढ़ा रही है। ऐसे में आज बाजार की चाल पर ग्लोबल संकेतों का असर देखने को मिल सकता है।

GIFT Nifty से बाजार को मिल रहे तेजी के संकेत

बुधवार सुबह GIFT Nifty करीब 25,765 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से करीब 260 अंक के प्रीमियम पर था। इससे घरेलू शेयर बाजार के गैप-अप ओपनिंग के साथ खुलने की उम्मीद है। हालांकि, बाजार में तेजी कितनी देर टिकती है, यह अहम होगा। अमेरिकी टेक शेयरों में कमजोरी और एशियाई बाजारों में बिकवाली के कारण निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है। बाजार में ऊपरी स्तरों पर फिर से मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button