छत्तीसगढ़

दक्षिण विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने दिया बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस कौन सा कैंडिडेट उतारे, सांसद बृजमोहन अग्रवाल से लेगी सलाह

रायपुर। छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से बृजमोहन अग्रवाल के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद आगामी समय में उपचुनाव होना है. कांग्रेस और भाजपा किसे अपना उम्मीदवार बनाएं, इस पर भी चर्चा तेज है. इस बीच पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया के बयान के बाद राजनीतिक सरगरमी भी तेज हो गई हैं. शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि कौन सा कैंडिडेट उतारे, इस पर कांग्रेस सांसद बृजमोहन अग्रवाल से सलाह लेगी.

दरअसल, रायपुर दक्षिण से कौन सा कैंडिडेट उतारे इस पर मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया ने कहा कि इस पर कांग्रेस सांसद बृजमोहन अग्रवाल से सलाह लेगी. बृजमोहन अग्रवाल दुखी हैं, उन्हें केंद्र में मंत्री नहीं बनाया गया, इसका फायदा कांग्रेस पार्टी को मिलेगा.

8 बार विधायक रहने के बाद अब संसद में बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर दक्षिण से लगातार 8 बार विधायक का चुनाव जीत चुके बृजमोहन अग्रवाल के पास साय सरकार में शिक्षा के साथ संस्‍कृति और पर्यटन विभाग की जिम्‍मेदारी थी. अविभाजित मध्‍य प्रदेश के समय से राजनीति में सक्रिय विधायक के तौर पर लंबे समय तक रायपुर दक्षिण की जनता का प्रतिनिधित्व करते रहे बृजमोहन अग्रवाल अब पूरे रायपुर का प्रतिनिधित्व लोकसभा में करेंगे.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button