अन्य खबरें

क्यों हो रहे हैं जवान लड़कियों के तलाक?

कुछ समय पहले और अब तक सोशल मीडिया पर एक बेबाक बॉलीवुड अभिनेत्री (जिसको अतीत में विदेशी क्रिकेटर की बिन ब्याही मां बनने का अब तक शायद पछतावा भी हो), का एक ऐसा धमाकेदार बयान वायरल हो रहा है, जिसे सुनकर पुराने ख्यालों वाले अनेक पति असहज हो रहे हैं। अभिनेत्री कहती है कि आजकल यंग लड़कियों के तलाक धड़ाधड़ इसलिए हो रहे हैं, क्योंकि वे खुद कमाने लगी हैं और उन्होंने रिवायती पतियों के नखरे उठाना हमेशा के लिए बंद कर दिया है!  युवाओं और खासकर कम उम्र में शादी करने वाली महिलाओं के बीच तलाक के मामलों को लेकर सामाजिक और मनोवैज्ञानिक स्तर पर कई कारण बताए जाते हैं। आजकल लड़कियां खुद कमा रही हैं और आत्मनिर्भर होने के बाद उन्होंने गलत या बुरा बर्ताव सहना बंद कर दिया है। आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने पर महिलाओं के लिए असहज या हानिकारक रिश्तों से बाहर निकलना आसान होता है। क्या महिला सशक्तिकरण का अच्छा या बुरा प्रभाव है?

कई चर्चाओं में यह बात सामने आती है कि जीवनसाथियों के बीच भावनात्मक संवाद की कमी, आपसी झगड़े और जीवनशैली या अपेक्षाओं में अंतर रिश्तों में दरार पैदा करते हैं। कम उम्र में शादी करने पर युवा अक्सर आॢथक दबाव या जल्दबाजी में लिए गए फैसलों का सामना करते हैं। समय के साथ व्यक्तित्व, प्राथमिकताओं और सोच में बदलाव आने से भी तालमेल बिगड़ सकता है। कुछ सामाजिक अध्ययनों में परिवार के भीतर दखलंदाजी, विश्वास की कमी, बेवफाई, नशे की लत या घरेलू ङ्क्षहसा जैसे मुद्दों को भी तलाक के प्रमुख कारणों में गिना जाता है। भारतीय युवा जोड़ों में अब यह बात आम है।

समाज जानता है पुरानी पीढ़ी की भारतीय पत्नियां घर की चारदीवारी में पति के सारे ताने चुपचाप ऐसे गटक जाती थीं, जैसे नीम सरीखी कोई कड़वी दवा हो। पर अब सामाजिक स्थितियां बदल गई हैं। आज की नई जैनरेशन की विवाहित लड़कियां पढ़ी-लिखी और आत्मनिर्भर हैं। महीने की पहली तारीख को बैंक खाते में जब हैंडसम सैलरी का टूं-टूं मैसेज चमकता है, तो कॉन्फिडैंस लैवल सीधा सातवें आसमान पर होता है! अब भला ऐसी स्वैग वाली जवां पत्नियां किसी का फालतू रौब क्यों झेलेंगी? यूं भी पति-पत्नी के रिश्ते आज कांच जैसे नाजुक हो गए हैं, जो जरा सी हेकड़ी पड़ते ही चटक जाते हैं। दस्तूर बनता जा रहा है कि रिश्ते अब ‘समाज क्या कहेगा’ के डर से नहीं, बल्कि सिर्फ प्यार और सम्मान से चलेंगे। आर्थिक आजादी और उन्मुक्त जीवनशैली ने जहां स्वावलंबी औरतों को पंख दिए हैं, वहीं बेवजह रौब झाडऩे वाले पतियों की रातों की नींद उड़ा रखी है। इस वास्तविकता को स्वीकारना होगा।

अंत में समझना होगा कि शादी के बाद पति और पत्नी को एक दूसरे के लिए रूम पार्टनर नहीं, लाइफ पार्टनर तलाशना चाहिए, क्योंकि यह सोच ही गम की जिंदगी को खुशी में बदल  सकती है। क्या यह ठीक नहीं होगा कि एटीच्यूड वाली युवा पत्नियों और ‘श्रेष्ठता बोध’ के शिकार पतिदेवों को भारतीय संस्कृति के मूल्यों का सम्मान करते हुए सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए एक-दूसरे के प्रति अपने व्यवहार में लचक लानी चाहिए? -डा. वरिन्द्र भाटिया

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button