जरा हट के

‘कैश नहीं है’ सुनते ही भीख मांग रहे बच्चे ने कहा- UPI कर दो, ट्यूनीशियाई महिला बोली- इंडिया बहुत एडवांस है

Viral Video: भारत में रह रही ट्यूनीशिया की एक महिला ने भारत में अपने सबसे बड़े कल्चर शॉक का अनुभव साझा किया. उसने पुणे में एक घटना का जिक्र करते हुए रेड लाइट पर खड़े कुछ बच्चे वहां से गुजर रहे लोगों से पैसे मां रहे थे. इस दौरान ट्यूनीशिया की महिला से भी बच्चों ने पैसे मांगे तो उसने कहा कि कैश नहीं है, इस पर तुरंत एक बच्चा बोला कि तो UPI कर दो. बच्चे की बात सुनकर अफ्रीकी देश की महिला हैरान रह गई.

4 साल पहले मिला कल्चर शॉक

ट्यूनीशियाई महिला का नाम अमीरा (Amira) है. उसने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में भारत को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है. Amira जब 4 साल पहले भारत आई थी, तो उस समय पुणे की एक घटना के बाद वह भारत से बहुत ज्यादा प्रभावित हुई. उसने बताया कि उस समय भारत ने मुझे बहुत प्रभावित किया. ट्यूनीशिया के नज़रिए से देखा जाए तो भारत कितना एडवांस है.

Amira वीडियो में कहती है कि चार साल पहले जब मैं भारत आई थी, तो यहां मुझे जो पहला ‘कल्चर शॉक’ मिला. उस कल्चर शॉक के बारे में अमीरा बताती है, “उस समय वह पुणे में रह रही थी. वह एक दिन की घटना को याद करते हुए कहती है, “मैं एक दोस्त के साथ स्कूटी पर जा रही थी और हम रेड लाइट पर रुके. तभी कुछ लोग छोटे बच्चे हमारे पास आए और पैसे मांगने लगे.”

रेड लाइट पर खड़े बच्चे मांग रहे थे पैसे

विदेशी महिला ने बताया कि रेड लाइट पर खड़े बच्चों की उम्र शायद 8-9 साल रही होगी. जब बच्चों ने ट्यूनीशियाई महिला से पैसे मांगे तो उसने कहा कि उसके पास कैश नहीं है, इसलिए पैसे नहीं दे सकती. इस पर उस छोटे बच्चे ने मुझसे कहा, “कोई बात नहीं मैम, UPI कर दीजिए.” उसने अपना फोन निकाला और फिर से कहा, “UPI कर दीजिए.” 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button