महाराष्ट्र

कांग्रेस की गुलामी आखिर कब तक करेंगे? राहुल गांधी बाल ठाकरे को भूले तो BJP ने संजय राउत के जरिए उद्धव ठाकरे को घेरा

मुंबई : हिंदूहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी और सोनिया गांधी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित नहीं करने पर बीजेपी ने उद्धव ठाकरे को घेरा है। महाराष्ट्र बीजेपी के मुख्य प्रवक्त नवनाथ बन ने पूछा है कि राहुल गांधी को बालासाहेब को श्रद्धांजलि देने की याद नहीं है। आखिर कब तक कांग्रेस की गुलामी करेंगे। बीजेपी ने बिना नाम लिए ही उद्धव ठाकरे को घेरा है। गौरतलब हो कि को मनाई जाती है। हाल ही में 17 नवंबर 2026 को उनकी 14वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

कांग्रेस के बड़े नेता भूले पुण्यतिथि

बन ने आरोप लगाया है कि बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी और सोनिया गांधी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, कम से कम इस संबंध में ट्वीट तो करेंगे, ऐसी अपेक्षा थी। लेकिन राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि अर्पित नहीं की, सोनिया गांधी ने भी नहीं की और न ही कांग्रेस के किसी नेता ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। बीजेपी का आरोप संजय राऊत लगातार राहुल गांधी का एजेंडा आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

बीजेपी ने छिड़का नमक

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने संजय राउत से पूछा है कि बालासाहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि नहीं देने से उनका महत्व कम नहीं होता। हिंदूहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे का महत्व कोई भी कम नहीं कर सकता। आप इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की जयंती मनाते हैं, कांग्रेस के नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, लेकिन जिनकी आप गुलामी करते हैं, चापलूसी करते हैं और अपने स्वार्थ के लिए जिनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर बैठे हैं, उन राहुल गांधी ने आपको कौड़ी भर की भी अहमियत नहीं दी है।


दिवाली पर जमकर खरीदारी

बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने आगे कहा कि देश की आर्थिक व्यवस्था चरमराने की आलोचना करनेवाले राहुल गांधी और संजय राऊत को पहले देश के आर्थिक व्यवहारों की ओर आंखें खोलकर देखना चाहिए। इस साल दिवाली के दौरान देश में करीब सात लाख करोड़ रुपये की खरीदारी हुई है और आम नागरिकों ने बड़े पैमाने पर खरीदारी की है। इसलिए अर्थव्यवस्था बर्बाद होने का दावा करनेवालों को वास्तविकता समझनी चाहिए। इन शब्दों में बन ने संजय राऊत की आलोचना की। संजय राऊत अर्थशास्त्री नहीं, बल्कि कामशास्त्री हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button