तकनीकी

पुरानी खराब सीडी या डीवीडी से घर पर बनाएं सोलर सेल, मुफ्त में बनेगी बिजली

Solar Cell:  ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और पेन ड्राइव के इस दौर में अब CD और DVD का इस्तेमाल लगभग खत्म हो चुका है. लेकिन हमारे घरों की अलमारियों या दराजों में आज भी पुरानी फिल्मों, गानों या शादी की यादों वाली ढेरों खराब सीडी और डीवीडी बेकार पड़ी मिल जाती हैं. ज्यादातर लोग इन्हें कचरा समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुरानी डिस्क बिजली बनाने के काम आ सकती हैं. 

इंटरनेट यह देसी जुगाड़ खूब चर्चा में है जिसमें खराब सीडी या डीवीडी की मदद से घर पर ही एक छोटा मिनी सोलर सेल तैयार किया जा सकता है. इससे आप कोई भारी-भरकम एसी या फ्रिज तो नहीं चला सकते, लेकिन छोटे एलईडी बल्ब जलाने के लिए मुफ्त बिजली जरूर पैदा कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं इसके लिए आपको क्या करना होगा.

पुरानी सीडी-डीवीडी से आखिर बिजली कैसे बनती है?

एक प्लास्टिक की डिस्क सूरज की रोशनी से बिजली कैसे बना सकती है सुनने में यह थोड़ा अजीब लग सकता है. लेकिन ऐसा मुमकिन है दरअसल किसी भी सीडी या डीवीडी की चमकदार सतह पर एल्युमिनियम और पॉलीकार्बोनेट की बेहद पतली परत चढ़ी होती है. जब इस सतह पर कॉपर वायर और एक खास तरह के डायोड को सही तरीके से जोड़ा जाता है तो यह एक बेसिक फोटोवोल्टिक सतह की तरह व्यवहार करने लगता है. 

सूरज की तेज किरणें जब इस चमकदार और रिफ्लेक्टिव परत पर पड़ती हैं तो फोटॉन ऊर्जा की वजह से इलेक्ट्रॉन्स में हल्की हलचल पैदा होती है. कॉपर वायर इस ऊर्जा को इकट्ठा करने का काम करता है. हालांकि यह बाजार में मिलने वाले असली सिलिकॉन सोलर पैनल जितना ताकतवर नहीं होता लेकिन धूप में रखने पर यह इतना वोल्टेज जरूर पैदा कर देता है जिससे छोटी एलईडी लाइट और डिजिटल घड़ी आराम से चल सके.

घर पर मिनी सोलर सेल बनाने के लिए क्या करना होगा?

सोलर सेल बनाने के लिए आपको किसी महंगे उपकरण की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके लिए बस 4 से 5 पुरानी खराब सीडी या डीवीडी, पतला कॉपर वायर, कुछ जेनर डायोड, सोल्डरिंग आयरन और एक कार्डबोर्ड शीट चाहिए. सबसे पहले सीडी की चमकदार सतह को सूखे कपड़े से अच्छी तरह साफ कर लें. अब तांबे के तार को सीडी के चारों तरफ या जिग-जैग पैटर्न में अच्छी तरह लपेटे दें.

जिससे वह एल्युमिनियम की परत के काॅन्टेक्ट में रहे. इसके बाद हर सीडी के पॉजिटिव और नेगेटिव सिरों पर डायोड को सोल्डरिंग की मदद से जोड़ें. अब इन सभी सीडी को एक कार्डबोर्ड पर चिपकाकर आपस में सीरीज में जोड़ दें जिससे सबका करंट मिलकर ज्यादा वोल्टेज बना सके. बस आपका होममेड सोलर पैनल तैयार है. जैसे ही आप इसे तेज धूप में रखेंगे मल्टीमीटर पर आपको वोल्टेज दिखने लगेगा.

किन बातों का रखें खास ध्यान?

इस देसी सोलर सेल को बनाने के बाद लोगों के मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि इससे घर के कौन-कौन से उपकरण चल सकते हैं. तो यह बात समझ लें कि यह एक लो-वोल्टेज प्रोटोटाइप है. 5 से 6 सीडी को आपस में जोड़ने पर धूप में करीब 3 से 5 वोल्ट तक का DC करंट बन सकता है. इतनी बिजली से आप रात के समय पढ़ने के लिए एक छोटी एलईडी स्ट्रिप, टॉर्च की लाइट या बच्चों के छोटे खिलौने आराम से चला सकते हैं. 

इसे बनाते समय ध्यान रखें कि सीडी पर गहरे स्क्रैच न हों और तांबे का तार बिल्कुल साफ हो उस पर किसी तरह की पॉलिश या जंग न लगी हो. यह जुगाड़ स्कूल-कॉलेज के छात्रों और साइंस में दिलचस्पी रखने वालों के लिए बेहतरीन है जो कबाड़ से जुगाड़ कर के कुछ सीखना चाहते हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button