
नई दिल्ली। India U19 vs Afghanistan U19 Asia Cup Semifinal Live Score: अंडर-19 एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच ओमान के अल अमीरात में खेला गया। मैच में अफगानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 227 रन बनाए थे। इस लक्ष्य को भारत ने 36.5 ओवरों में हासिल कर लिया और फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में अब टीम इंडिया की भिड़ंत चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगी।
अंडर-19 यूथ एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. 228 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान लक्ष्या रैचंदानी ने आर्यवीर सहवाग ने शतकीय साझेदारी की. कप्तान अपने शतक से चूक गए. तीसरे नंबर पर आए विनीत ने 57 रनों की नाबाद पारी खेली. अब खिताबी भिड़ंत में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा, जो ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं हारी थी.
अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में 228 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान लक्ष्या रैचंदानी और आर्यवीर सहवाग ने पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी की. सहवाग ने 57 गेंदों में 4 छक्के और 4 चौकों की मदद से 51 रन बनाए. लक्ष्या ने अपना अर्धशतक पूरा किया और अपने शतक के करीब पहुंच गए थे, लेकिन 93 के स्कोर पर कैच आउट हो गए. 90 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 1 छक्का और 13 चौके जड़े.
कब है भारत-पाकिस्तान फाइनल?
अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार, 14 नवंबर को Al Amerat में है. भारतीय समयनुसार ये मैच सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा.

