जरा हट के

दुबई में पहली सैलरी मिलते इंजीनियर बेटे ने भारत में पिता को भेजे रुपये, बोला- किसी की नजर न लगे

Viral Video: दुबई में पहली सैलरी मिलते ही इंजीनियर बेटे ने सबसे पहले भारत में अपने पिता को पैसे भेजे. सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पैसे ट्रांसफर करने के बाद पिता को वीडियो कॉल किया और कहा कि अब्बू मैंने आपको 50 हजार रुपये भेज दिए हैं. मेरी पहली सैलरी आ गई है. कॉल पर बातचीत के दौरान बेटे ने पिता से कहा कि पहली सैलरी का पैसा है, गरीब लोगों को खिला देना. इस पिता ने जवाब दिया कि हमें जैसा ठीक लगेगा. हम कर देंगे. पहली सैलरी मिलने के बाद बेटे की पिता से बातचीत का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. 

 5 साल हो गए नौकरी करते

सॉफ्टवेयर इंजीनियर कैश अंसारी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में बताया कि दुबई में वह नए फ्लैट में शिफ्ट हो चुका है. साथ ही दुबई आए हुए भी 1 महीने हो गए और उसकी पहली सैलरी आ गई. दुबई में अपनी पहली सैलरी मिलने पर भारतीय इंजीनियर काफी खुश हुआ. उसने कहा कि माशाल्लाह किसी की नजर ना लगे. उसने बताया कि उसे जॉब करते हुए 5 साल हो गए. इस दौरान उसकी अच्छी खासी सैलरी थी, लेकिन आज तक उसके अब्बू ने ये नहीं पूछा कि बेटा तुम, कितना कमाते हो, न ही उन्होंने खुद से कभी पैसे मांगे. 

भारतीय इंजीनियर ने दुबई से पहले यूके के ग्लास्को में JP Morgan में ढाई साल नौकरी की. हालांकि, 2 महीने पहले ले-ऑफ में उसकी UK की नौकरी चली गई. इसके बाद वह भारत अपने गांव गया.

यूपी के गोरखपुर में रहता इंजीनियर का परिवार

इंजीनियर कैश अंसारी का परिवार उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में रहता है. वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @theengineerguy_ पर अक्सर पोस्ट करते रहते हैं. नौकरी के साथ-साथ कैश कंटेंट क्रिएशन भी कर रहे हैं. उनका The Engineer Guy के नाम से यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर 60 हजार से अधिक फॉलोवर्स हैं. इंस्टाग्राम पर कैश ने 1 दिन पहले एक वीडियो पोस्ट जिसमें उन्होंने दुबई की पहली सैलरी आने के बारे में बताया.

इसी वीडियो में उन्होंने अपने करियर के बारे में बात की और कहा कि मुझे जॉब करते हुए पांच साल हो गए. 2021 में मैं ग्रेजुएट हुआ, उसके बाद एयरटेल में ढाई साल नौकरी की. फिर ढाई साल यूके में रहे. अब दुबई में नौकरी कर रहे हैं. दुबई में पहली सैलरी आने पर पिता को पैसे भेजने के बाद कैश अंसारी ने वीडियो में कहा कि कभी-कभी मैं अब्बू को बोलता भी हूं कि आप डायरेक्ट क्यों नहीं पैसे मांग लेते हो या फिर कुछ ऐसी बात ही क्यों नहीं करते हो? 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button