राष्ट्रीयउत्तरप्रदेश

लखनऊ: खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा जीती, भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते, सपा नंबर दो पर

शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी जीते, स्नातक का परिणाम शाम तक

शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी ने जीत दर्ज की है। खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के पहले चक्र के बाद भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी ने 7,189 मतों के साथ बड़ी बढ़त बनाई थी। सपा प्रत्याशी सुशील कुमार को 3,537 मत मिले थे। दोनों प्रत्याशियों के बीच 3,652 मतों का अंतर दर्ज किया गया। देर रात तक मतगणना जारी रही। किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले। अभी यह साफ नहीं हो सका है। 

चुनाव में कुल 13 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई। भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बीच मुकाबले पर विशेष नजर रही। उमेश द्विवेदी की बढ़त से भाजपा समर्थक उत्साहित दिखे। वहीं, सपा प्रत्याशी सुशील कुमार दूसरे और सोहन लाल वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। पहले चक्र की गणना के बाद ही उमेश द्विवेदी ने प्रतिद्वंद्वी पर बड़ी बढ़त बना ली थी। इसके बाद से ही चुनाव परिणाम को लेकर शिक्षकों और राजनीतिक दलों के समर्थकों की निगाहें मतगणना पर टिकी रहीं।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना अभी शुरू नहीं
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के परिणाम के बीच स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना अभी शुरू नहीं हो सकी है। यहां फिलहाल मतपेटियों से मतपत्र निकालने और उन्हें व्यवस्थित कर बंडल तैयार किए जाने के बाद ही मतगणना शुरू हो सकेगी।

05:15 AM, 28-Oct-2026

भाजपा के उमेश द्विवेदी जीते

लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो सपा के सुशील कुमार रहे। 

मतगणना स्थल पर भाजपा-सपा समर्थकों में नोकझोंक, हंगामा

रमाबाई आंबेडकर रैली स्थल पर मंगलवार रात करीब 10 बजे भाजपा प्रत्याशी के कुछ समर्थकों के मतगणना स्थल में जाने की कोशिश पर हंगामा हो गया। वहां मौजूद सपा प्रत्याशियों के समर्थकों ने विरोध करते हुए आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी बिना पास की जांच किए भाजपा कार्यकर्ताओं को अंदर जाने दे रहे हैं। इस दौरान गेट पर शोर-शराबा होने से कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। इसके अलावा मतगणना स्थल पर स्नातक क्षेत्र के सात नंबर टेबल पर वोट की गिनती के दौरान भी सपा  और भाजपा समर्थकों में हल्की नोक झोंक हुई। सूचना पर पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। इसके बाद गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने जांच के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया।

लखनऊ खंड शिक्षक के पहले राउंड में प्राप्त मतों का ब्योरा

1. उमेश द्विवेदी: 7189  
2. सुशील कुमार (सपा): 3537  
3. आशीष कुमार सिंह: 142  
4. जगजीवन प्रसाद शुक्ला: 760  
5. जितेन्द्र नाथ मिश्र: 30  
6. दीन दयाल गुप्ता: 19  
7. देवेन्द्र कुमार सिंह: 94  
8. धीरन्द्र सिंह: 97  
9. डॉ. रवीन्द्र कुमार त्रिपाठी: 23  
10. शाह आलम खान ‘राणा’: 128  
11. सुशील कुमार (निर्दलीय): 58  
12. सोहन लाल वर्मा: 938  
13. श्रवण कुमार त्रिपाठी: 21  

07:43 PM, 27-Oct-2026

पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी को करीब 50 फीसदी वोट मिलने का दावा

रमाबाई आंबेडकर रैली स्थल पर लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के पहले राउंड का काम पूरा हो गया है। इसके तहत 14 टेबलों पर करीब 14 हजार मतों की गिनती हुई। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक इसकी अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। पहले राउंड की गिनती के बाद बाहर आए प्रत्याशियों और उनके एजेंटों के मुताबिक, भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी को करीब 50 फीसदी वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी सुशील कुमार दूसरे नंबर पर बताए जा रहे हैं।

तीसरे स्थान के लिए निर्दलीय प्रत्याशी सोहनलाल और जगजीवन के बीच मुकाबला बताया जा रहा है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना के शुरुआती रुझानों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

वहीं, लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के पहले राउंड का काम पूरा नहीं हो सका है। इस कारण वहां के रुझान अभी सामने नहीं आए हैं। स्नातक सीट पर कुल 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के अवनीश कुमार सिंह और सपा की कांति सिंह प्रमुख प्रत्याशी हैं।

07:20 PM, 27-Oct-2026

शुरुआती रुझान में भाजपा आगे

लखनऊ में चल रही शिक्षक निर्वाचक वोटों की गिनती में शुरुआती रुझान के अनुसार भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी आगे चल रहे हैं। वह अपने निकटतम प्रत्याशी सपा के संजय सिंह से करीब पांच सौ वोटों से आगे बताए जा रहे हैं। 

शुरुआती दौर में गड़बड़ी के आरोप

रमाबाई आंबेडकर रैली स्थल पर स्नातक खंड की मतगणना के शुरुआती दौर में ही दो प्रत्याशियों ने गड़बड़ी के आरोप लगाए। अटेवा के प्रत्याशी विजय कुमार बंधु और समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कांति सिंह ने मतगणना की प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

08:24 AM, 27-Oct-2026

वोटों की गिनती की प्रक्रिया हुई शुरू

लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। मतगणना की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है।  यह चुनाव बैलेट पेपर पर हुए थे।  स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 16 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना के लिए दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक टेबल पर चार कर्मचारी तैनात रहेंगे।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के अवनीश कुमार सिंह और सपा की कांति सिंह और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के उमेश द्विवेदी और सपा के सुशील कुमार के अलावा शेष 25 निर्दलीय प्रत्याशी हैं। मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रदीप कुमार ने स्थल का निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीज सुबह आठ बजे मतपेटियों से मतपत्र निकालने के बाद उनकी गड्डियां बनाई जाएंगी। इसके बाद मतगणना शुरू होगी। प्रत्येक टेबल पर प्रत्याशियों का एक-एक एजेंट मौजूद रह सकेगा। पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। परिसर के बाहर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मीडिया बंधुओं के लिए मीडिया सेंटर की व्यवस्था की गई है।

08:22 AM, 27-Oct-2026

स्नातक खंड में ये हैं प्रत्याशी

अवनीश कुमार सिंह – भारतीय जनता पार्टी
कांति सिंह – समाजवादी पार्टी
अवनीश कुमार पांडेय – निर्दलीय
अवनीश पटे – निर्दलीय
अवनीश सिंह , अतरौरा मीरपुर – निर्दलीय
अवनीश सिंह आसपुर देवसरा – निर्दलीय
अवनीश कुमार सिंह – निर्दलीय
मो. आफाक उस्मानी – निर्दलीय
कांति देवी – निर्दलीय
धमेंद्र सिंह – निर्दलीय
वकील अहमद अंसारी – निर्दलीय
विजय कुमार – निर्दलीय
शैलेंद्र सिंह – निर्दलीय
स्मिता मिश्रा – निर्दलीय
सुनील कुमार श्रीवास्तव – निर्दलीय
सुशील दुबे – निर्दलीय

08:20 AM, 27-Oct-2026

लखनऊ: खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा जीती, भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते, सपा नंबर दो पर

इन प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला- शिक्षक खंड

उमेश द्विवेदी – भारतीय जनता पार्टी
सुशील कुमार- समाजवादी पार्टी
आशीष कुमार सिंह – निर्दलीय
जगजीवन प्रसाद शुक्ल उर्फ जगजीवन – निर्दलीय
जितेंद्र नाथ मिश्र – निर्दलीय
दीन दयाल गुप्त – निर्दलीय
देवेंद्र कुमार सिंह – निर्दलीय
धीरेंद्र सिंह – निर्दलीय
डॉ. रवीरंद्र कुमार त्रिपाठी – निर्दलीय
शाह आलम खान – निर्दलीय
सुशील कुमार – निर्दलीय
सोहन लाल – निर्दलीय
श्रवण कुमार त्रिपाठी – निर्दलीय

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button