मध्यप्रदेश

6 महीने में ही क्यों हटाई गईं सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल, IPS की भी छुट्टी, जानें किस अधिकारी को मिली जिले की कमान

सागर: मध्य प्रदेश शासन ने 27 अक्टूबर 2026 को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की। सरकार ने कलेक्टर और पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया। सागर जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक दोनों अधिकारियों का तबादला किया गया है। मौजूदा कलेक्टर प्रतिभा पाल को सागर से हटाकर भोपाल भेज दिया गया है।

2012 बैच की IAS अधिकारी एवं सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल का तबादला किया गया है। उन्हें मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया है। प्रतिभा पाल ने 13 अप्रैल 2026 को सागर कलेक्टर का पदभार संभाला था। अब उन्हें सागर से हटाकर भोपाल में नई जिम्मेदारी दी गई है।

दिलीप कुमार यादव होंगे नए सागर कलेक्टर

सागर के नए कलेक्टर के रूप में 2014 बैच के IAS अधिकारी दिलीप कुमार यादव की पदस्थापना की गई है। वे वर्तमान में मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल के प्रबंध संचालक के पद पर पदस्थ थे।

SP अनुराग सुजानिया का भी तबादला

सागर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। वह 2014 बैच के IPS अधिकारी हैं। उन्हें पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) की जिम्मेदारी दी गई है।

संजीव कुमार सिन्हा होंगे नए SP

सागर के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में 2016 बैच के IPS अधिकारी संजीव कुमार सिन्हा की पदस्थापना की गई है। वे वर्तमान में 14वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, ग्वालियर के सेनानी के पद पर पदस्थ थे। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब सागर जिले में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक दोनों नए अधिकारी जिम्मेदारी संभालेंगे।

बंडा शराब कांड के कारण तबादले की चर्चा

सागर जिले में जहरीले शराब कांड के बाद सागर कलेक्टर और SP को हटाए जाने की चर्चा शुरू हुई थी। इसी बीच देवास में भी शराब कांड सामने आया। इसके बाद सागर और देवास में प्रशासनिक बदलाव किया गया है। सागर जिले के बंडा में हुए जहरीली शराब कांड में 36 लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button