खेल

IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, क्या कहा

IPL 2027 में एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं, वह खुद फैसला नहीं कर पाए हैं. धोनी का कहना है कि वो दिसंबर महीने से पहले अपने भविष्य पर अंतिम फैसला ले लेंगे. याद दिला दें कि पिंडली में चोट की वजह से CSK के पूर्व कप्तान पिछले सीजन एक भी मैच नहीं खेल पाए थे. उसके बाद लगातार धोनी की आईपीएल से रिटायरमेंट की अटकलों ने भी जोर पकड़ा है.

एमएस धोनी हाल ही में बेंगलुरू पहुंचे, जहां वह एक हेल्थकेयर इवेंट में पहुंचे थे. इसी कार्यक्रम में उनसे आईपीएल में भविष्य के बारे में पूछा गया. धोनी ने कहा कि पहले उन्हें जांच करवानी होगी, फिर रिपोर्ट का इंतजार करना होगा, उसके बाद ही अगला सीजन खेलने पर अंतिम फैसला लिया जा सकेगा.

पहले जांच, रिपोर्ट और फिर फैसला

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार धोनी ने कहा, “मुझे पहले जांच करवानी होंगी, डॉक्टरों को मुझे रिपोर्ट देनी होगी और दिसंबर से पहले मुझे फैसला लेना होगा कि मैं एक और सीजन खेलने की स्थिति में हूं या नहीं.”

अगले सीजन से पहले जहीर खान को चेन्नई सुपर किंग्स का हेड कोच चुना गया है. रिपोर्ट्स अनुसार जहीर खान की नियुक्ति में धोनी का भी बहुत बड़ा हाथ रहा है. इसके अलावा धोनी चाहे बतौर खिलाड़ी अगला सीजन खेलें या ना, लेकिन ऑक्शन और अगले सीजन की रणनीतियों में भी वह बहुत बड़ा योगदान दे सकते हैं.

डॉक्टरों के ऊपर सबकुछ

एमएस धोनी ने कहा कि अब सबकुछ डॉक्टरों के ऊपर निर्भर है. उन्होंने कहा, “आपको (डॉक्टरों) सुनिश्चित करना होगा कि मेरे साथ सबकुछ ठीक हो और मेरे जैसी पुरानी गाड़ी सड़क पर ठीक से चले. इसलिए दबाव डॉक्टरों पर है.”

बताते चलें कि 15 नवंबर तक सभी टीमों को आईपीएल 2027 के लिए अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करनी है. धोनी की फिटनेस रिपोर्ट पर CSK का मैनेजमेंट भी करीब से नजर बनाए रखेगा. चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन कह चुके हैं कि उन्होंने अगले सीजन खेलने का फैसला धोनी के हाथों में छोड़ हुआ है. उनका कहना था कि धोनी के अगले सीजन में खेलने की उम्मीद पूरी तरह खत्म नहीं हुई है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button