अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ने गई भारतीय छात्रा, बताया किस चीज से सबसे ज्यादा हैरान हुई

Viral News: एक भारतीय छात्रा 2 महीने पहले अमेरिका गई थी. वह वहां पढ़ाई कर रही है. उसने अमेरिका में एग्जाम सिस्टम को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है. भारतीय छात्रा ने बताया कि जब वह एग्जाम सेंटर पर पहुंची तो वहां का नजर देखकर एकदम से हैरान रह गई. उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिस पर कई लोगों ने कमेंट्स किए.कुछ लोगों ने उस छात्रा की बातों से असमति जताई, जबकि कुछ लोगों ने छात्रा की बात वहां के परीक्षा सिस्टम पर हैरान प्रकट की.
हावर्ड यूनिवर्सिटी से कर रही पढ़ाई
तविशी जत्रेले (Tavishi Jatrele) IIT बॉम्बे से पढ़ाई की है. अभी वह अमेरिका की हावर्ड यूनिवर्सिटी (Harvard University) से पढ़ाई कर रही हैं. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट किया है. तविशी ने बताया कि मुझे अमेरिका आए 2 महीने हो गए हैं. यहां की परीक्षाओं के तौर-तरीकों ने मुझे सबसे ज्यादा हैरान किया है. भारतीय छात्रा ने बताया कि यहां एग्जाम के दौरान कोई इनविजिलेटर नहीं होता. ओपन बुक (किताब देखकर परीक्षा देने) की छूट होती है.
छात्रा तविशी ने लिखा, “अमेरिका में न तो फोन की चेकिंग होती है और न ही इंटरनेट जैमर लगे होते हैं. फिर भी कोई फोन का इस्तेमाल नहीं करता और न ही नकल करता है.”
भारत के एग्जाम सिस्टम की तुलना
साथ ही भारत में एग्जाम सिस्टम को लेकर तविशी ने लिखा कि भारत में इतना ज्यादा कंपटीशन है कि वहां इस तरह के भरोसे की कोई गुंजाइश ही नहीं है. इसके बाद भारतीय छात्रा तविशी के पोस्ट में काफी लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी.
यूजर ने छात्रा तविशी की बातों से जताई असहमति
तविशी की एक्स पोस्ट पर वंश नामके के यूजर ने कमेंट किया, “मैं भी एक अमेरिकी यूनिवर्सिटी में पढ़ता हूं. हर क्लास में हमेशा ऐसा नहीं होता. वहां इनविजिलेटर (निरीक्षक) होते हैं और सभी टेस्ट ‘ओपन बुक’ नहीं होते. आप बिल्कुल भी फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकते और अगर पकड़े गए, तो समझो आपका काम तमाम हो गया.



