खेल

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 200 रन खाने वाली 5 टीमें, पाकिस्तान का नाम तक नहीं

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 200 से अधिक रन लुटाने का रिकॉर्ड भारत के नाम है, जिसने 34 बार यह आंकड़ा पार करवाया है।

टी20 क्रिकेट के मौजूदा दौर में फ्लैट पिचों और आक्रामक बल्लेबाजी के चलते 200 रनों का आंकड़ा पार करना आम बात हो गई है। हालांकि, कुछ अंतरराष्ट्रीय टीमों के गेंदबाजों को इस आक्रामकता का सबसे ज्यादा खामियाजा भुगतना पड़ा है। आइए जानते हैं टी20आई इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200 से अधिक रन देने वाली 5 टीमों के बारे में।

भारतीय टीम ने टी20आई में सबसे ज्यादा बार 200 से अधिक रन लुटाए हैं। भारत में सपाट पिचों, छोटी बाउंड्री और ओस के प्रभाव के कारण कई बार विपक्षी टीमों ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा किया है।

कैरेबियाई टीम जहां अपनी आक्रामक और विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर है वहीं उनकी गेंदबाजी में अक्सर निरंतरता की कमी देखी गई है जिससे उन्होंने 31 पारियों में 200 से ज्यादा रन खर्च किए हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम का नाम भी इस सूची में शामिल है। हाई-इंटेंसिटी T20 मुकाबलों और सपाट मैदानों पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों के खिलाफ विरोधी बल्लेबाजों ने कई मौकों पर तेजी से रन बनाए हैं।

इंग्लैंड की आक्रामक खेल शैली के कारण उनके मैचों में अक्सर दोनों तरफ से बड़े स्कोर बनते हैं। इंग्लिश गेंदबाजों ने अब तक टी20आई में 26 बार 200 से अधिक रन दिए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के पास बेहतरीन पेस अटैक होने के बावजूद हाई-स्कोरिंग T20 मुकाबलों में उनकी टीम ने 26 पारियों में 200+ रन लुटाए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button