अन्य खबरें

 रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग

पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद में स्थित उद्यम फिश पॉइंट रेस्टोरेंट में भीषण आग से हड़कंप मच गया. ये आग रेस्टोरेंट की रसोई में लगी थी जो देखते ही देखते फैल गई. आग के कारण धुआं पूरे रेस्टोरेंट में भर गया और लोगों ने जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिल की खिड़की से ही छलांग लगा दी.

इसका वीडियो भी सामने आया है. हालांकि, किसी के हताहत होने की कोई खबर अभी तक सामने नहीं आई है. सूचना मिलते ही दमकल की  एक गाड़ी और पुलिस मौके पर पहुंच गए. पुलिस अब आग लगने के कारणों की जांच कर रही है. 

खिड़की से नीचे छलांग लगाते दिखे लोग

सामने आई जानकारी के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिल से ही कुछ महिला और पुरुष खिड़की से नीचे छलांग लगाते दिखाई दे रहे हैं. स्थानीय लोगों ने भी लोगों की जान बचाने में मदद की है. इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें लोगो खिड़की से नीचे कूदते नजर आ रहे हैं. स्थानीय लोगों की मदद से उनकी जान बच सकी है. सामने आई जानकारी के मुताबिक रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाई और जल्द ही आग पर काबू पा लिया. इसके अलावा दमकल की एक गाड़ी भी मौके पर पहुंची थी जिससे जल्द ही आग को पूरी तरह बुझा दिया गया.

कोई हताहत नहीं

पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर की रात करीब 10:34 बजे, PS वेलकम इलाके में आग लगने की सूचना मिली थी. मौजपुर में मेन जाफराबाद रोड पर स्थित दुकान नंबर 169, उद्यम रेस्टोरेंट पहुंचने पर पता चला कि रेस्टोरेंट की रसोई में आग लग गई थी. रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने आग पूरी तरह बुझा दी. दमकल की एक गाड़ी भी मौके पर पहुंची. इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और आग कैसे और क्यों लग गई इसका पता लगाया जा रहा है. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button