मध्यप्रदेश

एमपी में 23 IAS अफसरों के तबादले, सुखवीर सिंह बने सीएम के मुख्य सचिव, जबलपुर समेत कई जिलों के कलेक्टर भी बदले

भोपाल: मंगलवार की रात मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं। देर रात जारी हुए आदेश में कई जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। वहीं, सुखवीर सिंह को मु्ख्यमंत्री मोहन यादव का मुख्य सचिव बनाया गया है। सीनियर आईएएस अफसर भरत यादव को जनसंपर्क विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इन जिलों के कलेक्टर बदले गए

इसके साथ ही मध्य प्रदेश के कुछ प्रमुख जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। पन्ना कलेक्टर ऊषा परमारको उद्यानिकी विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। 2012 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश कुमार ओगरे को मऊगंज कलेक्टर बनाया गया है। नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा को एड्स नियंत्रण सोसाइटी का संचालक बनाया गया है। जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को प्रबंध संचालक कृषि विपणन बोर्ड बनाया गया है। वहीं, 2013 बैच के आईएएस अधिकारी पवन कुमार जैन को भिंड कलेक्टर बनाया गया है।

1

2014 बैच के आईएएस अफसर अरुण कुमार विश्वकर्मा को जबलपुर कलेक्टर बनाया गया है। आशीष वशिष्ठ को नर्मदापुरम का कलेक्टर बनाया गया है। 2014 बैच के ही आईएएस अधिकारी अंकिता अस्थाना को सिंगरौली कलेक्टर बनाया गया है। आदित्य सिंह को बालाघाट का कलेक्टर बनाया गया है।

2

शाजापुर कलेक्टर का भी ट्रांसफर

कई मामलों को लेकर चर्चा में रहीं शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना का भी ट्रांसफर हो गया है। उन्हें अपर आयुक्त राजस्व उज्जैन संभाग बनाया गया है। 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हर्ष सिंह को पन्ना कलेक्टर बनाया गया है। मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन का भी तबादला हो गया है। हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीना और सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल का भी तबादला हुआ है।

3

रोहित सिसोनिया बने रायसेन कलेक्टर

इसके साथ ही 2017 बैच के आईएएस अधिकारी रोहित सिसोनिया को रायसेन का कलेक्टर बनाया गया है विवेक कुमार को बुरहानपुर का कलेक्टर बनाया गया है। डॉ परिक्षित संजयराव झाड़े को शाजापुर कलेक्टर और कुमार सत्यम को हरदा कलेक्टर बनाया गया है। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप केरकेट्टा को इंदौर विकास प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है।

4

सुखवीर से बने सीएम के मुख्य सचिव

वहीं, 1997 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी सुखवीर सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। उनके पास लोक निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। 1994 बैच की रश्मि अरुण शमी को अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग रहेंगी।

गौरतलब है कि प्रशासनिक कसावट के लिए देर रात मध्य प्रदेश में 23 आईएएस अफसरों के तबादले हुए हैं। साथ ही कई सीनियर अधिकारियों को उनके विभाग के अलावे अतिरिक्त विभाग के प्रभार दिए गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button