जरा हट के

गुरुग्राम के रियल एस्टेट एजेंट ने बताया 20 लाख तक सस्ता फ्लैट खरीदने का तरीका, आपको होगी बस एक कंपास की जरूरत

गुरुग्राम के रहने वाले अभिषेक भारद्वाज ने कहा, ‘खरीदार लाखों रुपये का नुकसान कर बैठते हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि वे वास्तु के बारे में सही जानकारी के बजाय चाय की दुकान पर होने वाली बातों पर भरोसा कर लेते हैं.’

  • Trending: कल्‍पवृक्ष रीयलटी नाम की रियल एस्टेट एडवाइजरी फर्म में काम करने वाले अभिषेक भारद्वाज ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है, जो तेजी से वायरल हो रही है. एक्स पर उन्होंने लिखा, ‘गुरुग्राम में साउथ फेसिंग फ्लैट अक्सर 5% से 10% सस्ते बिकते हैं, और जो खरीदार इन्हें नहीं खरीदते, उनमें से ज्यादातर ने कभी भी किसी वास्तु कंसल्टेंट से बात नहीं की होती है. उन्होंने बस यह सुना होता है कि दक्षिण दिशा अच्छी नहीं है, इसीलिए वो ‘दक्षिण’ शब्द सुनते ही फ्लैट लेने से मना कर देते हैं.’
  • ‘फ्लैट का लेआउट ध्यान से ना देखते लोग’
  • भारद्वाज ने लिखा, ‘मैं हर बार यही सवाल पूछता हूं कि क्या आपने इस प्लान को चेक करने के लिए किसी सही वास्तु एक्सपर्ट को बुलाया था, और जवाब हमेशा ‘नहीं’ ही होता है. किसी ने भी लेआउट को ध्यान से नहीं देखा, कंपास से दिशा नहीं जांची और न ही यह बताया कि फ्लैट खराब है. यह बस सुनी-सुनाई बातें हैं जो एक व्यक्ति से दूसरे तक पहुंचती हैं, और उन्हीं बातों के आधार पर एक बहुत अच्छा लेआउट तुरंत रिजेक्ट कर दिया जाता है.’
  • ‘वास्तु की किताबों में कुछ और ही लिखा है’
  • उन्होंने आगे लिखा, ‘वास्तु की पारंपरिक किताबों में कुछ और ही लिखा है. प्लॉट के हर हिस्से को एंट्री जोन में बांटा गया है, और पूरे लेआउट में सबसे शुभ एंट्री जोन में से दो दक्षिण दिशा में ही होते हैं. अगर मुख्य दरवाजा उन जोन में से किसी एक में आता है, तो प्रॉपर्टी को बहुत शुभ माना जाता है. कोई भी इस बात को आगे नहीं बढ़ाता, क्योंकि कंपास रीडिंग की जानकारी देने के बजाय डर फैलाना ज्यादा आसान है.’
  • ‘एक ही लेआउट, टावर और फ्लोर पर कीमत अलग’
  • भारद्वाज कहते हैं, ‘इसलिए डर बना रहता है, और मार्केट ने इसकी कीमत भी तय कर दी है. एक ही लेआउट, एक ही टावर और एक ही फ्लोर पर, दक्षिण-मुखी यूनिट दूसरी दिशा वाली यूनिट के मुकाबले 5% से 10% कम कीमत पर बिकती है. 2 करोड़ रुपये के फ्लैट पर यह 10 लाख से 20 लाख रुपये का अंतर होता है, और बेचने वाले को यह नुकसान सिर्फ लिस्टिंग में लिखे एक शब्द की वजह से उठाना पड़ता है.’
  • समझदार खरीदार कैसे उठाता है इसका फायदा
  • पोस्ट की आखिर में भारद्वाज ने लिखा, ‘यहीं पर एक समझदार खरीदार फायदा उठाता है. वह एक सही वास्तु कंसल्टेंट को बुलाता है, मुख्य दरवाजे की कंपास डिग्री चेक करवाता है और पक्का करता है कि दरवाजा दक्षिण दिशा के उन शुभ जोन में से किसी एक में है. एक बार यह कन्फर्म हो जाने पर, वह डिस्काउंट पर एक बेहतरीन फ्लैट खरीद लेता है, जबकि उससे पहले वाला खरीदार सिर्फ एक ऐसे मैसेज की वजह से पीछे हट गया था जिसकी उसने कभी सच्चाई नहीं जांची थी.’
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button