अजय देवगन की नंबर-1 फिल्म, 9वें दिन बंपर कमाई, ‘तान्हाजी’ ध्वस्त, ‘हनुमान अंश’ परास्त

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की है। दिल्ली-मुंबई में CJP प्रदर्शन के बावजूद इस क्राइम थ्रिलर के कलेक्शन में रिलीज के 9वें दिन भारी उछाल दर्ज किया गया है। कमाई में जहां शुक्रवार के मुकाबले जहां शनिवार को 82.8% की बढ़ोतरी हुई है, वहीं ‘दृश्यम 3’ अब देश में ₹286.50 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ, अजय देवगन के करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इसने ‘तान्हाजी’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इतना ही नहीं, वर्ल्डवाइवाड ₹446.80 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर ‘दृश्यम 3’ ने नीम करोली बाबा पर बनी भक्ति ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश’ को भी पछाड़ दिया है।
बॉक्स ऑफिस पर शनिवार को कमाई के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। रिलीज के 9वें दिन भारतीय सिनेमाघरों में 1.05 लाख से अधिक फुटफॉल दर्ज किया गया। दर्शकों में डायरेक्टर अभिषेक पाठक की इस फिल्म का क्रेज कैसा है, इस बात का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि 9 दिनों में अब तक 11,757,226 (1.17 करोड़ से अधिक) दर्शकों ने सिनेमाघर जाकर यह फिल्म देखी है। शनिवार को जहां ‘दृश्यम 3’ के शोज में औसतन 33.46% सीटें भरी हुई नजर आईं, वहीं रात के शोज में ऑडियंस ऑक्यूपेंसी 46.23% रही। अब रविवार को छुट्टी के कारण कमाई में और बेतहाशा वृद्धि देखने को मिलेगी।
‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk के मुताबिक, शनिवार को नौवें दिन ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन‘ ने देश मं 14903 शोज से धमाकेदार ₹26.50 करोड़ की नेट कमाई की है। एक दिन पहले शुक्रवार को इसने ₹14.50 करोड़ का बिजनस किया था। जबकि गुरुवार को ₹13.00 करोड़ की कमाई हुई थी। इसके साथ ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ ने 9 दिनों में शानदार ₹343.80 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और ₹286.50 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का बजट ₹110 करोड़ बताया जा रहा है, जिसका मतलब है कि यह अब अपनी लागत से 260.45% अधिक का नेट बिजनस कर चुकी है।
‘दृश्यम 3’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ‘हनुमान अंश’ को 9 दिन में ही धोबी पछाड़
अजय देवगन की फिल्म का क्रेज विदेशों में भी सिर चढ़कर बोल रहा है। शनिवार को विदेशी बाजार से भी ₹8.00 करोड़ की ग्रॉस कमाई हुई है। जबकि 9 दिनों में ओवरसीज मार्केट से कुल ₹103.00 करोड़ का ग्रॉस बिजनस हुआ है। इस तरह फिल्म ने देश और दुनिया मिलाकर वर्ल्डवाइड ₹446.80 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। ‘दृश्यम 3’ ने इसी के साथ ‘हनुमान अंश’ को पछाड़ दिया है, क्योंकि 65 दिनों में नीम करोली बाबा पर बनी भक्ति ड्रामा ने वर्ल्डवाइड ₹431.85 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है।



