अन्य राज्य

लखनऊ में CJP प्रोटेस्ट से पहले कई छात्र नेताओं को हिरासत में लिया गया, कई स्टूडेंट लीडर पहले ही दिल्ली पहुंचे

लखनऊ: दिल्ली में होने वाले सीजेपी के प्रोटेस्ट की आंच लखनऊ भी पहुंच गई है। छात्र नेताओं ने लखनऊ के परिवर्तन चौक पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। वहीं पुलिस की ओर से प्रदर्शन को रोकने के लिए शुक्रवार को बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई।

इसके चलते लखनऊ में कई छात्र नेताओं को हिरासत में लिया गया है। समाजवादी छात्रसभा के महेंद्र यादव ने बताया कि सपा के कई छात्र नेताओं को पुलिस की ओर से हिरासत में लिया गया है। इसमें एलयू कैंपस से शुभम खरवार, अहमद रजा, विकास चौरसिया शामिल हैं।

दांव देकर दिल्ली निकले

पुलिस की कार्रवाई की संभावना के चलते कई छात्र नेता गुरुवार की रात ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए। एनएसयूआई के सुधांशु बाजपेई ने बताया कि हमारी टीम गुरुवार को ही दिल्ली के रवाना हो गई। रास्ते में ट्रेन में कई जगह छापेमारी हुई। लेकिन हम लोग दिल्ली पहुंच गए है। हम बड़ी संख्या में लखनऊ से दिल्ली आ गए हैं और यहीं मुख्य प्रदर्शन में शामिल होंगे। आईसा के हर्षवर्धन ने बताया कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष मनीष को मेरठ में हिरासत में लिया गया है। बाकी के घर और हॉस्टलों में छापेमारी की गई। लेकिन सभी पहले ही निकल चुके थे।

पुलिस अलर्ट, खुफिया तंत्र सक्रिय

शांति व्यवसथा को कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। सीजेपी और अन्य राजनीतिक पार्टियों की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। आशंका है कि कुछ असामाजिक तत्व या राजनीतिक संगठन प्रदर्शन में माहौल खराब करने का प्रयास कर सकते हैं।

संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा

संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का साफ कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। इसी क्रम में पुलिस कई संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए है। सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक हर गतिविधि की निगरानी की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button