सिरफिरे डॉक्टर ने एक्स गर्लफ्रेंड पर चलाई गोलियां, खुद जान देने के लिए बनाया फंदा

Bhopal Firing News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गांधीनगर स्थित ‘पतंजलि परिसर’ में देर रात करीब डेढ़ बजे सन्नाटा उस वक्त चीखों में बदल गया, जब एक आरोपी डॉक्टर ने बातचीत के दौरान अपनी साथी महिला डॉक्टर और उसकी कजिन बहन पर एयरगन से अचानक हमला कर दिया. बाद में अहम प्वाइंट ये रहा कि डॉक्टर ने खुद भी फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसियों और दोस्तों की मुस्तैदी से तीनों की जान बच गई है. अभी तीनों का ही अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, आरोपी युवक का नाम नवीन है और पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है. वहीं लेडी डॉक्टर का नाम श्वेता ठाकुर बताया जा रहा है. अभी यह भी पता चला है कि वह दोनों रिलेशनशिप में थे.
बताया जा रहा है कि आरोपी डॉक्टर नवीन राजगढ़ का रहने वाला है और एक युवती सूरत गुजरात की रहने वाली है. तीनों RKDF मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट हैं और यह घटना रात के करीब डेढ़ बजे के आसपास की बताई जा रही है.
खाना खाकर लौटी थी युवती
जब युवती अपने दोस्तों के साथ खाना खाकर लौटी थी, तभी आरोपी डॉक्टर उसके फ्लैट पर पहुंचा और इस दौरान बातचीत हुई, जो देखते ही देखते बहस में बदल गई. इसके बाद जब युवती ने आरोपी नवीन से बात करने से इंकार कर दिया. तो उसने तुरंत ही फायर कर दिया.
युवती और उसकी दोस्त को लगे छर्रे
एयरगन के छर्रे युवती और उसकी दोस्त को लगे, जिससे दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़ीं. इसके बाद आरोपी नवीन ने घबराकर पास ही फांसी का फंदा बनाकर जान देने की कोशिश की.
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना मिलते ही गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने फ्लैट (L25/5) को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम से जांच कराई जा रही है. शुरुआती जांच में पुलिस इसे एकतरफा प्रेम प्रसंग और उससे जुड़े विवाद के तौर पर देख रही है. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.



