राष्ट्रीय

 नंदीग्राम में सुबह 9 बजे तक 20.89 तो रेजीनगर में 18.05 प्रतिशत मतदान, हिरासत में हुमायूं कबीर

 नई दिल्ली। देश के तीन राज्यों में आज पांच विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसके बाद सभी सीटों के चुनावी नतीजों की घोषणा आगामी शुक्रवार,9 अक्टूबर को की जाएगी।

आज पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की धारापुरम और मदुरंतकम, और पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसके साथ ही असम की नागांव लोकसभा सीट पर भी आज ही उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है।

तमिलनाडु: मदुरंतकम उपचुनाव में सुबह 9:30 बजे तक करीब 16% मतदान 

By-Elections 2026 Live Updates: तमिलनाडु की मदुरंतकम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, सुबह 9:30 बजे तक 15.99% वोटिंग दर्ज की गई है। सुबह के समय मतदान की शुरुआत थोड़ी धीमी रही थी।

5 Oct 20269:37:45 PM

‘मतदाताओं ने TVK प्रत्याशियों को खदेड़ा’, DMK नेता का दावा

By-Elections 2026 Live Updates: DMK के प्रवक्ता टी.के.एस. एलंगोवन ने मंगलवार को दावा किया कि धारापुरम और मदुरंतकम विधानसभा उपचुनाव में TVK के उम्मीदवारों को जनता के भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। एलंगोवन ने आरोप लगाया कि स्थिति को संभालने और मतदाताओं के गुस्से को दबाने के लिए TVK समर्थक खुलेआम पैसे और उपहार बांट रहे हैं।

5 Oct 20269:19:30 PM

भाजपा विधायक ने नंदीग्राम और रेजीनगर में 2-0 से जीत का किया दावा

By-Elections 2026 Live Updates: भाजपा विधायक डॉ. शंकर कुमार गुछैत ने दावा किया है कि पार्टी नंदीग्राम और रेजीनगर दोनों उपचुनावों में बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि नंदीग्राम में भाजपा प्रत्याशी 1 लाख से अधिक मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगा। वही, रेजीनगर में भाजपा उम्मीदवार लगभग 10,000 से अधिक वोटों से विजय हासिल करेगा।

5 Oct 20269:17:24 PM

नंदीग्राम में 9 बजे तक 20.89 और रेजीनगर में 18.05 प्रतिशत मतदान

By-Elections 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव के तहत मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, नंदीग्राम सीट पर 20.89 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर विधानसभा सीट पर 18.05 प्रतिशत मतदान किया गया है।

5 Oct 20268:58:09 PM

धारापुरम उपचुनाव के लिए TVK उम्मीदवार पी. सत्यभामा ने डाला वोट

By-Elections 2026 Live Updates: धारापुरम विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में TVK प्रत्याशी पी. सत्यभामा ने अपना वोट डाला। मदुरंतकम से  AIADMK विधायक के. मरगथम कुमारवेल और धारापुरम से पी. सत्यभामा ने पार्टी से इस्तीफा देकर सत्ताधारी TVK का दामन थाम लिया था। TVK ने दोनों को फिर से इन्हीं सीटों से मैदान में उतारा है।

5 Oct 20268:55:13 PM

मदुरंतकम बूथ पर EVM बटन पर मिला निशान, कुछ देर के लिए रोकी गई वोटिंग

By-Elections 2026 Live Updates: तमिलनाडु के मदुरंतकम निर्वाचन क्षेत्र के थंदराई गांव के एक बूथ पर वोटिंग को कुछ समय के लिए रोक दिया गया, क्योंकि वोटरों और पार्टी एजेंटों ने देखा कि EVM बटन पर काली स्याही का निशान लगा हुआ था।

5 Oct 20268:24:33 PM

धारापुरम उपचुनाव के लिए AIADMK प्रत्याशी भानुमति ने डाला वोट

By-Elections 2026 Live Updates: तमिलनाडु की धारापुरम विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में AIADMK उम्मीदवार भानुमति ने अपना वोट डाला। यह सीट AIADMK की पूर्व विधायक पी. सत्यभामा के इस्तीफे और TVK में शामिल होने के कारण खाली हुई थी।

5 Oct 20268:20:35 PM

‘मेरे पोलिंग एजेंट को गुंडे उठा ले गए’, नंदीग्राम उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान का दावा

By-Elections 2026 Live Updates: नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान ने आरोप लगाया है कि पिछले दो दिनों से इलाके में गुंडों को खुली छूट दे दी गई है। उन्होंने कहा कि उनके पोलिंग एजेंट को उठा लिया गया है, जो सरासर गलत है।

5 Oct 20268:18:54 PM

मुर्शिदाबाद में मतदान के बीच हिरासत में लिए गए विधायक हुमायूं कबीर

By-Elections 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर को मुर्शिदाबाद स्थित उनके पार्टी कार्यालय से रेजीनगर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इससे पहले आज सुबह, उन्होंने रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना वोट डाला था।

5 Oct 20268:03:42 PM

पुडुचेरी: थट्टनचावडी उपचुनाव के लिए मैदान में 11 उम्मीदवार

By-Elections 2026 Live Updates: पुडुचेरी में थट्टनचावडी उपचुनाव के लिए कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं, जहां 26,921 मतदाताओं में से 14,341 महिलाएं, 12,575 पुरुष और पांच ट्रांसजेंडर शामिल हैं। सुबह 7 बजे से ही मतदाता कतार में लगने लगे थे।

5 Oct 20267:54:30 PM

नंदीग्राम उपचुनाव के लिए सीएम शुभेंदु पूर्व मेदिनीपुर के बूथ नंबर 79 पर डालेंगे अपना वोट

By-Elections 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में नंदननायकबार प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र 79 पर नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अपना वोट डालेंगे।

5 Oct 20267:34:15 PM

By-Elections 2026 Live Updates: ‘रेजीनगर और नंदीग्राम उपचुनाव में बड़े अंतर से मिलेगी जीत’, BJP नेत्री केया घोष का दावा

By-Elections 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू होने पर BJP नेता केया घोष ने कहा कि उपचुनावों में हिंसा के इतिहास के बावजूद BJP सरकार शांति बनाए रखेगी। उन्होंने रेजीनगर और नंदीग्राम दोनों सीटों पर बड़े अंतर से जीत का भरोसा जताया।

5 Oct 20267:18:33 PM

नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू

By-Elections 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। हाई-प्रोफाइल नंदीग्राम सीट पर उपचुनाव इसलिए कराना पड़ा क्योंकि मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने इस साल की शुरुआत में हुए राज्य चुनावों में दो सीटें जीती थीं, उनमें से एक सीट छोड़ने का फैसला किया था। रेजीनगर में बीजेपी, कांग्रेस, AJUP और तृणमूल कांग्रेस के दो गुट चुनाव लड़ रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button