गर्मी में रोजाना दही खाने से बनेगी कमाल की सेहत… पर सेवन का तरीका जानना जरूरी, एक्सपर्ट से जानें

फरीदाबाद: गर्मियों के दिनों में दही का सेवन करना बहुत जरूरी है, जो हमारे शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ हमारी पाचन क्रिया को संतुलन बनाए रखता है.इसी को लेकर फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल में आयुष मेडिकल पद पर 10 साल से तैनात डॉक्टर योगेंद्र सरदाना ने कहा कि दही का सेवन करने से आपको ब्लड प्रेशर की समस्या से भी राहत मिल सकती है.
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आपकी आंतों की हेल्थ में भी काफी हद तक सुधार कर सकते हैं. हालांकि, रिसर्च में दही को लेकर हैरान करने वाली वाली सामने आई है. इसमें पता चला है कि प्रतिदिन 1-2 कप दही खाने से डायबिटीज का खतरा भी कम किया जा सकता है. दही पोषक तत्वों से भरपूर एक खास तरह की डाइट है. जिसका सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है.
दही में होता है कैल्शियम
सुबह के समय दही सेवन करने से शरीर को सभी पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में मिल जाते हैं. प्रोटीन और कैल्शियम के अलावा अन्य कई प्रकार के ऐसे तत्व इसमें पाए जाते हैं. दही के अंदर प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, शुगर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, सेलेनियम, विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन के, फैटी एसिड आदि पोषक तत्व पाए जाते है.
हड्डियों और दातों के लिए है लाभदायक
गर्मियों में अगर नियमित रूप से दही का सेवन किया जाए तो इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. दही के अंदर अच्छे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो न केवल प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं. बल्कि सेहत को भी स्वस्थ रखते हैं.गर्मियों में नियमित रूप से दही खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं. दही के अंदर कैल्शियम और फास्फोरस दोनों भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ऐसे में हड्डियों के साथ-साथ दांतों को भी स्वस्थ बनाया जा सकता है. वजन को कम करने में दही आपके बेहद काम आ सकती है. दही के अंदर प्रोटीन पाया जाता है. वह इसके अंदर हेल्दी फैट्स भी होते हैं. ऐसे में यदि आप गर्मियों में नियमित रूप से दही का सेवन करते हैं तो वजन कम होने के साथ-साथ हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी दूर हो सकती है. गर्मियों में यदि नियमित रूप से दही का सेवन किया जाए तो पाचन तंत्र को भी तंदुरुस्त बनाया जा सकता है. जैसा कि हमने पहले भी बताया था कि दही के अंदर अच्छे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं ऐसे में एक कटोरी दही का सेवन पेट की खराबी को दूर करने में उपयोगी है.


