राष्ट्रीय

रायबरेली सीट रखेंगे राहुल गांधी, वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी प्रियंका

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि रायबरेली सीट राहुल गांधी अपने पास रखेंगे और वायनाड से प्रियंका गांधी उपचुनाव लड़ेंगी। मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर दो घंटे से भी लंबी बैठक चली थी जिसमें फैसला हुआ कि राहुल गांधी को रायबरेली सीट से ही सांसद रहना होगा और प्रियंका गांधी का चुनावी डेब्यू करवाया जाएगा।

मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी ने 2 सीटों पर लोकसभा चुनाव जीता है। जिसके चलते उन्हें एक सीट छोड़नी पड़ेगी। पार्टी ने तय किया है कि राहुल गांधी को रायबरेली की सीट रखनी चाहिए…वायनाड से खाली सीट पर प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ेंगी। इस बड़े फैसले पर प्रियंका गांधी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मैं वायनाड के लोगों का प्रतिनिधित्व करने जा रही हूं। मैं वायनाड को इनकी(राहुल गांधी) कमी महसूस नहीं होने दूंगी…हम दोनों रायबरेली में भी मौजूद होंगे और वायनाड में भी। अब प्रियंका ने तो अपनी प्रतिक्रिया दी ही, राहुल गांधी ने भी बड़ी बात कही। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रियंका गांधी बेहतरीन काम करेंगी।

राहुल गांधी ने बोला कि प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी और मुझे विश्वास है कि वो चुनाव जीतेंगी। वायनाड के लोग अब ये मान सकते हैं कि अब उनके पास दो सांसद हैं। एक मेरी बहन और दूसरा मैं। मेरे दरवाजे वायनाड के लोगों के लिए हमेशा खुले हुए हैं। मैं वायनाड के हर आदमी से प्यार करता हूं।

अब इस ऐलान के बड़े मायने निकल रहे हैं। एक तरफ अगर इस एक फैसले के बाद प्रियंका गांधी का चुनावी डेब्यू हो गया है तो वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी का रायबरेली सीट रखना भी बड़ी बात है। एक सीट अगर सोनिया गांधी से नाता रखती है तो दूसरी सीट से राहुल ने लोकप्रियता के शिखर को छुआ है। अब दोनों ही सीट पर गांधी परिवार का हो जाना कांग्रेस को फायदा दे सकता है। समझने वाली बात यह भी है कि अगर प्रियंका गांधी जीत जाती हैं तो लोकसभा में दोनों भाई-बहन साथ में बीजेपी से मुकाबला करेंगे, कांग्रेस को यह स्थिति फायदा दे सकती है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button