ज्योतिषी

कल 18 जून को बना त्रिपुष्कर योग का शुभ संयोग, धनु समेत इन 5 राशियों को तीन गुना होगा लाभ

कल 18 जून दिन मंगलवार को चंद्रमा तुला राशि में संचार कर चुके हैं और मिथुन राशि में सूर्य, शुक्र और बुध ग्रह की युति बन रही है। साथ ही कल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है और इस तिथि को निर्जला एकादशी का व्रत किया जाता है। निर्जला एकादशी व्रत के दिन त्रिपुष्कर योग, त्रिग्रही योग, शिव योग, सिद्ध योग और स्वाति नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे कल के दिन का महत्व बढ़ गया है।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, निर्जला एकादशी व्रत के दिन बन रहे शुभ योग का फायदा 5 राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों को धन प्राप्ति के नए स्रोत आपके जीवन में आएंगे और परिवार में किसी नए सदस्य के आने से प्रसन्नता बढ़ेगी। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और हनुमानजी की कृपा भी इन 5 राशियों पर रहेगी, जिससे इन राशियों को शत्रुओं और परेशानियों से निजात मिलेगी। आइए जानते हैं कल यानी 18 जून का दिन किन किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है।

मिथुन राशि वालों के लिए कल यानी 18 जून का दिन नए अवसर लेकर आएगा। मिथुन राशि वालों को धन-संपत्ति और वाहन सुख की प्राप्ति के योग बन रहे हैं और संचार कौशल अच्छा होगा। अगर आपने पहले निवेश किया हुआ है तो कल आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। साथ ही अगर धन संबंधित समस्या से परेशान हैं तो कल आपको इसका समाधान भी मिल जाएगा। नौकरी पेशा जातकों को कल तरक्की के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिससे करियर में चार चांद लगेंगे और संतुष्टि भी महसूस होगी। पिताजी की सलाह से पारिवारिक बिजनस में लाभ की प्रबल संभावना बन रही है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और घरवालों की मदद से आपके कई कार्य पूरे भी होंगे। सिंगल जातकों की कल किसी समारोह में खास शख्स से मुलाकात हो सहसा है जिससे लव लाइफ शुरू हो सकती है।

मिथुन राशि वालों के लिए मंगलवार का उपाय : कष्टों से मुक्ति के लिए 11 पीपल के पत्ते साफ करके उन पर चंदन से श्रीराम लिखें और फिर उनको हनुमानजी को अर्पित कर दें।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button