दिशा सालियन केस में पिता सतीश ने आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ नोटिस भेजा, वकील नीलेश ओझा संग पहुंचे मातोश्री

मुंबई : दिवंगत दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान को शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस देने के लिए उनके आवास ‘मातोश्री’ पहुंचे। हालांकि, सतीश सालियान और उनके वकील को मातोश्री के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया गया, जिसके बाद नोटिस मुख्य गेट पर ही दिया गया। सतीश सालियान के वकील निलेश ओझा ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि उन्हें पहले धमकी दी गई थी कि उन्हें वकालत नहीं करने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी का जवाब देने के लिए वे मातोश्री पहुंचे और कानूनी नोटिस वहीं जाकर सौंपा।
निलेश ओझा ने कहा कि हमें कहा गया था कि हमें प्रैक्टिस नहीं करने देंगे। इसलिए हम यहां यह दिखाने आए हैं कि हम आपके घर तक आकर कानूनी नोटिस दे सकते हैं। जितने गुंडे बुलाने हैं, बुला लीजिए, देखते हैं क्या करते हैं।
नीलेश ओझा ने क्या कहा
नीलेश ओझा ने कहा कि आदित्य ठाकरे की ओर से उन पर राजनीतिक प्रेरित होने का आरोप लगाया गया था। लेकिन अदालत इस दलील को पहले ही खारिज कर चुकी है। उन्होंने कहा कि हमने नोटिस में साफ लिखा है कि अदालत ने उनके इस तर्क को खारिज कर दिया है और हमारी याचिका स्वीकार की है। हमारा किसी भी राजनीतिक दल या राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। अब नोटिस तामील हो चुका है, इसलिए उन्हें इसका जवाब देना होगा।
सतीश सालियान ने आदित्य ठाकरे के खिलाफ 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजते हुए आरोप लगाया है कि उनके और उनके परिवार के खिलाफ राजनीतिक मंशा से बयान दिए गए, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।
नोटिस में माफी और मुआवजे के तौर पर 500 करोड़ रुपये का डीडी मांगा गया है। संविधान के सामने सब बराबर हैं। उन्होंने धमकी दी थी कि वे हमें वकालत नहीं करने देंगे; उसी के जवाब में हम उन्हें यह दिखाने आए हैं। आप जितने चाहें उतने गुंडे ले आइए; जो चाहें वो कीजिए।
नीलेश ओझा
दिशा सालियान के पिता बोले- किसी सेडर नहीं
वहीं इससे पहले दिशा के पिता सतीश सालियान ने शनिवार को कहा कि शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे को मानहानि का नोटिस देने के लिए ‘मातोश्री’ जाने से पहले उन्हें किसी से डर नहीं है। बता दें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक बहुमंजिला इमारत से गिरने के बाद मौत हो गई थी। सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है।



