उत्तरप्रदेश

घर में रात का खाना खाने के बाद 2 सगे मासूम भाई-बहन की मौत, मां अस्पताल में भर्ती

Noida News: उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में घर पर रात का खाना खाने के बाद बीमार पड़े एक 8 वर्षीय बच्ची और उसके 5 वर्षीय भाई की मौत हो गई, जबकि उनकी मां का उपचार चल रहा है। पुलिस ने यह जानकारी दी। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि बच्ची के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी भी तरह की संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार शाम की है, जब तीनों परिजनों ने खाना खाने के बाद उल्टी की शिकायत की और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

रबूपुरा थाना के एक अधिकारी ने बताया कि रबूपुरा निवासी 35 वर्षीय महिला, उसकी 8 वर्षीय बेटी और 5 वर्षीय बेटा रविवार शाम घर पर खाना खाने के बाद बीमार हो गए। सभी को उल्टी की शिकायत हुई, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाद में उसके छोटे भाई को भी मृत घोषित किया गया। बच्चों की मां का उपचार ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। 

पुलिस ने बताया कि परिवार ने इस घटना में किसी भी तरह की संदिग्ध परिस्थिति से इनकार किया है। अधिकारी ने कहा कि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। बच्ची के पोस्टमार्टम में कोई संदिग्ध बात नहीं मिली है, हालांकि विसरा नमूना सुरक्षित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है ताकि मौत के सही कारण का पता चल सके। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button