राष्ट्रीय

10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा, 4000 पुलिसकर्मी और 200 CCTV: आज दिल्ली में इंडी गठबंधन की रैली के लिए सुरक्षा सख्त

 नई दिल्ली। रामलीला मैदान में रविवार को होने वाली कांग्रेस की रैली को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा का व्यापक खाका तैयार किया है। INDI गठबंधन की ओर से इस रैली में 10 लाख लोगों के आने का दावा किया जा रहा है, वहीं दिल्ली पुलिस के पास 70 हजार लोगों के आने का ही इंटेलिजेंस इनपुट है।

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शनिवार दोपहर दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार और विशेष पुलिस आयुक्त ला एंड आर्डर देवेश चंद्र श्रीवास्तव रामलीला मैदान पहुंचे।

एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर विशेष सतर्कता

दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिए कि संदिग्ध लोगों और उनकी गतिविधियों पर खास नजर रखी जाए। भीड़ के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि किसी भी तरह की अफरा-तफरी या सुरक्षा में चूक न हो।

14 जोन में बंटा रामलीला मैदान

दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से मैदान को 14 जोन में बांटा है। वहीं सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन के लिए करीब चार हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की योजना बनाई गई है। रामलीला में प्रवेश के लिए मेटल डिटेक्टर गए हैं। जांच के बाद ही लोगों को मैदान में प्रवेश देने की तैयारी है। वहीं, रैली के मद्देनजर प्रमुख चौराहों पर 150 अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button