अन्य राज्य

 वार्ड में मरीज के ऊपर अचानक गिरा सीलिंग फैन, मरीज की मौत से मचा हड़कंप

Delhi Hospital Ceiling Fan Falling : देश की राजधानी दिल्ली के दिलशाद गार्डन स्थित गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां  के वार्ड नंबर 27 में 18 जुलाई की रात अचानक छत से एक सीलिंग फैन (पंखा) उखड़कर नीचे गिर गया। इस घटना के बाद अस्पताल के जनरल वार्ड में हड़कंप मच गया।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में आसपास मौजूद डॉक्टरों, स्टाफ या किसी अन्य तीमारदार को कोई बाहरी गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि जिस क्यूबिकल में यह पंखा गिरा वहां एक गंभीर मरीज वेंटिलेटर/लाइफ सपोर्ट पर था जिसकी अगले दिन रविवार दोपहर को मौत हो गई।

दिल्ली के GTB अस्पताल के एक आधिकारिक बयान के अनुसार यह घटना 18 जुलाई 2026 को रात लगभग 9:30 बजे वार्ड 27 के एक क्यूबिकल में हुई। वार्ड स्टाफ से सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग (PWD) की मेंटेनेंस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने प्रभावित इलाके को सुरक्षित किया खराब फैन को हटाया और वार्ड में स्थिति सामान्य करने के लिए नया सीलिंग फैन लगाया।

19 जुलाई को गिरे हुए फैन की विस्तृत जांच की गई। जांच में पता चला कि फैन की शाफ्ट टूट गई थी जिसके कारण फैन गिर गया। अस्पताल प्रशासन ने फैन की शाफ्ट के टूटने को बहुत असामान्य बताया और कहा कि सामान्य कामकाज की स्थिति में ऐसी उम्मीद नहीं की जाती है। अस्पताल प्रशासन ने इस मैकेनिकल खराबी के कारण की गहन जांच के आदेश दिए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button