छत्तीसगढ़

पोला पर्व पर CM विष्णुदेव साय का कई कार्यक्रम, दुर्ग-भिलाई में करेंगे पोला उत्सव में शिरकत

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पोला पर्व के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2:30 बजे रायपुर से दुर्ग जिले के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री साय दोपहर 3 बजे ग्राम मडियापार पहुंचेंगे, जहां वे पोला महोत्सव 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम करीब 3:45 बजे भिलाई के रिसाली सेक्टर के लिए रवाना होंगे। शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री साय रिसाली के दशहरा मैदान में आयोजित पोला उत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान वे पोला पर्व के आयोजन में शामिल होकर लोगों को पर्व की शुभकामनाएं देंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री साय शाम करीब 5:45 बजे तक रायपुर लौटेंगे। पोला पर्व को लेकर आयोजित इन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button