स्वास्थ्य
टाइप-2 डायबिटीज वाले सावधान, डेंगू का खतरा ज्यादा

Type 2 Diabetes Dengue Risk : रिपोर्ट्स के अनुसार, टाइप-2 डायबिटीज वाले लोगों में गंभीर और जानलेवा डेंगू होने का खतरा ज्यादा हो सकता है.
बारिश का मौसम आते ही डेंगू के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं. ऐसे समय में टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों को सामान्य लोगों की तुलना में ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, टाइप-2 डायबिटीज वाले लोगों में गंभीर और जानलेवा डेंगू होने का खतरा ज्यादा हो सकता है. शोधकर्ताओं का कहना है कि डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले डायबिटीज मरीजों को नियमित स्वास्थ्य देखभाल के साथ डेंगू वैक्सीन पर भी ध्यान देना चाहिए तो आइए जानेत हैं कि टाइप-2 डायबिटीज वाले लोगों को कैसे सावधान रहन चाहिए.



