जरा हट के

जापान में साइकिल की टोकरी में छूटा 1 लाख रुपये का सामान, पुलिस स्टेशन पहुंचते ही हुआ कुछ ऐसा..हैरान रह गई भारतीय महिला

Indian woman in Japan lost purse: जापान को दुनिया के सबसे सेफ देशों में गिना जाता है, लेकिन वहां की ऑनेस्टी का एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है. दरअसल, सोनम मिधा नाम की एक भारतीय महिला अपने दोस्त के साथ जापान में किराए की साइकिल से घूम रही थीं. वो एक रेस्टोरेंट के बाहर साइकिल खड़ी करके अंदर चली गईं. जल्दबाजी में सोनम अपना पर्स साइकिल के आगे लगी बास्केट (टोकरी) में ही रखकर भूल गईं.

वहां का नजारा देखकर भर आईं आंखें (Indian woman in Japan lost purse)

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में सोनम ने बताया कि, रेस्टोरेंट में करीब एक घंटा बिताने के बाद जब वो बाहर आईं, तो बास्केट खाली देखकर उनके वो हैरान परेशान हो गईं. उनके मुताबिक, उस पर्स में सिर्फ कैश ही नहीं था, बल्कि महंगा माइक और घर की चाबियां भी मौजूद थीं. कुल मिलाकर लगभग 1 लाख रुपये का सामान गायब था. सोनम ने मान लिया था कि, पर्स अब चोरी हो चुका है. वो टूटे दिल से पास के पुलिस स्टेशन शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं.

पुलिस स्टेशन में इंतजार कर रहा था सरप्राइज (1 lakh rupees lost purse Japan)

पुलिस स्टेशन पहुंचते ही जब सोनम ने अपने खोए पर्स और उसमें रखे सामान के बारे में बताया, तो वहां मौजूद पुलिस अफसरों के चेहरे पर स्माइल आ गई. पुलिस ने सोनम को बताया कि, ‘कुछ ही देर पहले एक अनजान शख्स उनका पर्स जमा कराकर गया है.’ जब सोनम को उनका पर्स वापस दिखाया गया, तो उसमें से एक रुपया भी कम नहीं था. सारा सामान बिल्कुल सेफ था.

जापान की ईमानदारी (Japan Honesty Unique Story)

इस पूरे वाकये के बाद सोनम की खुशी का ठिकाना न रहा. पर्स वापस पा कर वो बेहद इमोशनल हो गईं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ‘sonammidhax’ नाम के अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि, ‘जापान के लोग बहुत दयालु और अच्छे हैं और यहां आज भी इंसानियत जिंदा है.’ सोशल मीडिया पर सोनम का ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है और लोग जापान के कल्चर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button