मनोरंजन

 गुरुवार को भी ‘धमाल’ का रहा दबदबा, आखिरी सांसे गिन रही ‘अल्फा’- ‘वेलकम टू द जंगल’

बॉक्स ऑफिस पर अब सभी फिल्में वीकडेज में मंदी से जूझती नजर आ रही हैं. हालांकि अजय देवगन की ‘धमाल 4’ घटती कमाई के बावजूद दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है तो  वहीं आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ अपनी थिएट्रिकल जर्नी के एंड के करीब दिख रही है. वहीं अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ का भी कुछ ऐसा ही हाल है. चलिए यहां जान लेते हैं कि इन फिल्म ने गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म किया है?

धमाल 4′ ने थर्सडे को कितना किया है कलेक्शन?
अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की ‘धमाल 4’ ने शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है. इस कॉमेडी फिल्म ने हफ़्ते के दिनों में भी लगातार अच्छा परफॉर्म किया है और भारत में 6 दिनों में 90 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया था. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धमाल 4’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 6 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 7 दिनों का कुल नेट कलेक्शन अब 96 करोड़ रुपये हो गया है.

लेनिन’ ने थर्सडे को कितना कमाया?
अखिल अक्किनेनी की फिल्म ‘लेनिन’ भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल का परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म को वीकडेज में भी दर्शकों से खूब प्यार मिल रही है. हालांकि हफ्ते के दिनों में इसकी कमाई घटी भी है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘लेनिन’ ने रिलीज के 6ठे दिन 2.15 करोड़ कमाए थे. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘लेनिन’ ने रिलीज के 7वें दिन 2 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसके बाद इस फिल्म की 7 दिनों की कुल कमाई अब 36.20 करोड़ रुपये हो गई है.  

अल्फा’ ने दूसरे गुरुवार कितनी की कमाई?
आलिया भट्ट और शरवरी की ‘अल्फा’ की कमाई की रफ्तार हर दिन घट रही है. इस फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन 60 लाख रुपये कमाए थे. वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 60 लाख का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इस फिल्म की 14 दिनों की कुल कमाई अब 56.40 करोड़ रुपये हो गई है.

‘वेलकम टू द जंगल’ ने तीसरे गुरुवार कितना किया कलेक्शन?
‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई को धमाल 4 के आने से तगड़ा झटका लगा है. इसकी कमाई लगभग चौपट सी हो गई है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को इस फिल्म ने 50 लाख की कमाई की है. इसके बाद ‘वेलकम टू द जंगल’ की 21 दिनों की कुल कमाई अब 131.85 करोड़ रुपये हो गई है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button