गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में बड़ा हादसा: पांच मजदूरों की गई जान, छह घायल; इलाके में मची अफरा-तफरी

गुजरात के भरूच की सिंजील फार्माकेम दवा फैक्टरी में रिएक्टर फटने से पांच मजदूरों की मौत और छह लोग घायल हो गए। धमाके के बाद जहरीली गैस का रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई।
गुजरात के भरूच जिले में एक दवा फैक्टरी में हुए भीषण धमाके ने पांच मजदूरों की जान ले ली, जबकि छह लोग घायल हो गए। हादसा सायखा GIDC स्थित सिंजील फार्माकेम कंपनी में शुक्रवार देर रात रिएक्टर में ब्लास्ट हो गया। धमाके के तुरंत बाद फैक्टरी में जहरीली गैस का रिसाव होने लगा, जिससे परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। फिलहाल धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
15 हजार लीटर क्षमता वाले रिएक्टर में हुआ विस्फोट
जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय फैक्टरी में 15 हजार लीटर क्षमता वाले रिएक्टर में काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि रिएक्टर के टुकड़े फैक्टरी की चारदीवारी के बाहर जा गिरे।
धमाके की आवाज करीब 15 किलोमीटर दूर तक सुनाई देने की बात कही गई है। विस्फोट के प्रभाव से फैक्टरी में लगी भारी मशीनों और लोहे की चादरों को भी नुकसान पहुंचा। परिसर में कई जगह टूटे हुए उपकरण और मलबा बिखर गया।
धमाके के बाद जहरीली गैस का रिसाव, आंखों में होने लगी जलन
विस्फोट के तुरंत बाद फैक्टरी से एमडीसी गैस के रिसाव की जानकारी सामने आई। इसके बाद परिसर के अंदर और बाहर धुआं फैलने लगा। वहां मौजूद मजदूरों और अन्य लोगों की आंखों में तेज जलन होने लगी। गैस की चपेट में आने से कई कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई। इस स्थिति ने हादसे की गंभीरता और बढ़ा दी। हालांकि, गैस के रिसाव की मात्रा, उसके फैलाव और आसपास के क्षेत्र पर पड़े प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरतPublished by: शिवम गर्ग Updated Sat, 17 Oct 2026 09:13 AM IST
सार
89487 Followersदेश
गुजरात के भरूच की सिंजील फार्माकेम दवा फैक्टरी में रिएक्टर फटने से पांच मजदूरों की मौत और छह लोग घायल हो गए। धमाके के बाद जहरीली गैस का रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई।

फार्मास्युटिकल फैक्टरी में धमाका (सांकेतिक तस्वीर) – फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
Add as a preferred
source on google
गुजरात के भरूच जिले में एक दवा फैक्टरी में हुए भीषण धमाके ने पांच मजदूरों की जान ले ली, जबकि छह लोग घायल हो गए। हादसा सायखा GIDC स्थित सिंजील फार्माकेम कंपनी में शुक्रवार देर रात रिएक्टर में ब्लास्ट हो गया। धमाके के तुरंत बाद फैक्टरी में जहरीली गैस का रिसाव होने लगा, जिससे परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। फिलहाल धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
15 हजार लीटर क्षमता वाले रिएक्टर में हुआ विस्फोट
जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय फैक्टरी में 15 हजार लीटर क्षमता वाले रिएक्टर में काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि रिएक्टर के टुकड़े फैक्टरी की चारदीवारी के बाहर जा गिरे।
धमाके की आवाज करीब 15 किलोमीटर दूर तक सुनाई देने की बात कही गई है। विस्फोट के प्रभाव से फैक्टरी में लगी भारी मशीनों और लोहे की चादरों को भी नुकसान पहुंचा। परिसर में कई जगह टूटे हुए उपकरण और मलबा बिखर गया।
धमाके के बाद जहरीली गैस का रिसाव, आंखों में होने लगी जलन
विस्फोट के तुरंत बाद फैक्टरी से एमडीसी गैस के रिसाव की जानकारी सामने आई। इसके बाद परिसर के अंदर और बाहर धुआं फैलने लगा। वहां मौजूद मजदूरों और अन्य लोगों की आंखों में तेज जलन होने लगी। गैस की चपेट में आने से कई कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई। इस स्थिति ने हादसे की गंभीरता और बढ़ा दी। हालांकि, गैस के रिसाव की मात्रा, उसके फैलाव और आसपास के क्षेत्र पर पड़े प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
प्रशासन और पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें फैक्टरी पहुंचीं। अधिकारियों ने घटना की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि रिएक्टर में विस्फोट किस वजह से हुआ और क्या इसके पीछे तकनीकी खराबी या सुरक्षा से जुड़ी कोई चूक थी।