स्वास्थ्य

क्या मोटापे से घटती है आपकी उम्र? एक्सपर्ट से जानें

मोटापा आज पूरी दुनिया में एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनकर सामने आ रहा है. गलत लाइफस्टाइल, खान-पान और शारीरिक गतिविधियों की कमी की वजह से बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर कोई मोटापे से जूझ रहा है. मोटापा अपने साथ डायबिटीज, हाई बीपी और दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियां लेकर आता है. हांलाकि, समय रहते कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो आप अपने वजन को नियंत्रित कर सकते हैं और इससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि कैसे मोटापा आपकी उम्र कम कर रहा है.

मोटापा बढ़ाता है बीमारियों का खतरा

मोटापा बढ़ने से कई बीमारियों को खतरा बढ़ जाता है. खासकर पेट में अधिक चर्बी बढ़ने से इंसूलिन की कार्य क्षमता प्रभावित होती है. मोटापा होने से शरीर के कई हिस्सों में सूजन जैसी समस्या भी देखने को मिलती है. अधिक मोटापा होने से शरीर में हार्मोनल बदलाव होने की समस्या भी देखी जाती है. लंबे समय तक मोटापा रहने से टाइप-2 डायबिटीज, हाई बल्ड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल और फैटी लिवर जैसी गंभीर बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है. कई मामलों में हार्ट से संबंधित बीमारियों में भी मोटापा ही वजह होता है.

मोटापा कम करता है उम्र

यह कहना गलत होगा कि केवल वजन ज्यादा होने से किसी व्यक्ति की उम्र कम होती है. असल में ऐसा मोटापे के साथ आने वाली बीमारियों की वजह से होता है. अगर कोई व्यक्ति अपना एक किलो वजन भी घटाता है तो उसके इन बीमारियों के होने की संभावना भी कम हो जाती है. हांलाकि मोटापा केवल गलत खान-पान से ही नहीं होता है. कुछ मामलों में परिवार की हेल्थ हिस्ट्री भी होती है. यदि आपके माता-पिता भी मोटापे से जूझ रहें हैं या परिवीर में कोई व्यक्ति मोटापे का शिकार है, तो आपके मोटापे की वजह यह हो सकती हैं. लेकिन, आप इसे समय रहते नियंत्रित कर सकते हैं और अपने आप को सुरक्षित रख सकते हैं.

डाइट नहीं छोटी-छोटी आदतो में करें सुधार

कई लोग मोटापा कम करने के लिए डाइट का सहारा लेते हैं, जिससे व्यक्ति को कमजोरी आ जाती है. अपने दैनिक आदतों में कुछ सुधार कर के भी आप मोटापा कम कर सकते हैं. रोज सुबह और शाम समय मिलने पर घूमने जाएं. अपने आहार में पौष्टिक सब्जियां शामिल करें और तले-गले को कुछ समय के लिए छोड़ दें. शारीरिक गतिविधि पर ध्यान दें और नींद का समय सुधारें. एक साथ वजन कम करने की बजाय धीरे-धीरे वजन कम करें और जरूरत पड़ने पर किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह लें.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button