राष्ट्रीय

केंद्र ने 8 हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस किए नियुक्त, महाराष्ट्र-बंगाल से लेकर जम्मू-कश्मीर तक हुए बदलाव

 नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शनिवार को देश के विभिन्न हाईकोर्ट में आठ चीफ जस्टिस नियुक्त किए हैं। यह नियुक्तियां सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के कुछ दिनों बाद हुई हैं।

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश वल्लुरी कामेश्वर राव को पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वहीं, मुंबई उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति रवींद्र वी. घुगे कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे।

नियुक्त किए गए आठ चीफ जस्टिस
जस्टिस वल्लुरी कामेश्वर राव (दिल्ली हाईकोर्ट) – पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
जस्टिस रविंद्र वी घुगे (बॉम्बे हाईकोर्ट) – कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल (छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट) – राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी (इलाहाबाद हाईकोर्ट) – बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा (पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट) – पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
जस्टिस कृष्णा राम मोहापात्रा (ओडिशा हाईकोर्ट) – छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
जस्टिस अलपेश यशवंत कोग्जे (गुजरात हाईकोर्ट) – मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी (राजस्थान हाईकोर्ट) – जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button